hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मंत्रालय महानदी भवन का माहौल राजनीतिक उत्साह और उल्लास से भर उठा, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

सीएम विष्णुदेव साय ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई, कहा— जनविश्वास की बड़ी जीत

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को मिल रही अजेय बढ़त की खबरों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की अग्रिम बधाई दी। सुबह से चल रही मतगणना ने जैसे-जैसे एनडीए की स्थिति मजबूत की, प्रदेश सरकार के दफ्तरों में भी राजनीतिक चर्चा चरम पर पहुंच गई।

मंत्रिपरिषद की बैठक में भी छाया चुनावी रंग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ, वहीं बिहार चुनाव के रुझानों पर भी सदस्यों की नजर बनी रही। बैठक समाप्त होने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव मीडिया को ब्रीफिंग कर कैबिनेट के फैसलों की विस्तृत जानकारी देंगे।

इस बीच रुझानों में लगातार बढ़त के साथ एनडीए खेमे में उत्साह चरम पर पहुंच गया। बैठक समाप्त होते ही मुख्यमंत्री साय ने अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ बिहार के रुझानों की खुशी साझा करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई। मंत्री भी इस पल को बेहद ऐतिहासिक बताते दिखे।

बिहार से आ रहे रुझानों ने बदली तस्वीर ,मतगणना जारी है, लेकिन शुरुआती और मध्यम रुझानों ने ही राजनीतिक समीकरणों को स्पष्ट कर दिया है। उपलब्ध ताजा आंकड़ों के अनुसार:

एनडीए – 200 सीटों पर बढ़त

महागठबंधन – 37 सीटों पर बढ़त

चुनाव के इस रुझान ने यह संकेत दे दिया है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनना लगभग तय है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि यह नतीजे बिहार में एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की ओर संकेत कर रहे हैं।

सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि बिहार की कई मुस्लिम-बहुल विधानसभा सीटों पर भी एनडीए को अप्रत्याशित और भारी बढ़त मिली है, जिसने विश्लेषकों को चौंका दिया है। यह मतदान पैटर्न आने वाले दिनों में व्यापक राजनीतिक चर्चा का विषय बनने वाला है। एक अन्य रुझान में 91 सीटें एनडीए और 37 सीटें महागठबंधन के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं। लगातार बदलते आंकड़ों के बीच एनडीए का पलड़ा लगातार भारी बना हुआ है।

सीएम साय ने X पर किया पोस्ट, कहा— सुशासन की जीत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा_ “बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिल रही ऐतिहासिक बढ़त जनविश्वास की बड़ी जीत है। एनडीए के प्रति जनता का बढ़ता विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति की जीत है। आज मंत्रिमंडल के साथियों के साथ इसकी खुशियां साझा करते हुए मन में एक ही भावना थी— सुशासन पर जनता का यह विश्वास हमें और ज़िम्मेदार बनाता है।” अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने इस जीत को आम जनता के भरोसे की जीत बताते हुए यह भी कहा कि सकारात्मक राजनीति और विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।

राजनीतिक हलकों में तेज हुई चर्चाएं

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में भी बिहार के रुझानों को लेकर खुलकर चर्चाएं हो रही हैं। कई नतीजे न केवल बिहार की राजनीति बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक नए संदेश की ओर इशारा कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

दिवाली की आते ही ताश जुआ खेलने खेलाने वाले सक्रिय,पुलिस की कार्यवाही शिथिल

hindmedianews

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को, वर्चुअल व फिजिकल दोनों माध्यम से होगा ।

hindmedianews

गुंडरदेही मे भाजपा के कार्यकर्त्ताओ ने पहलगाम हमले की की निंदा , जलाया आतंकवाद का पुतला 

Chunesh Sahu

**धमतरी: फसल बीमा और कृषक उन्नति योजना के लिए उप संचालक की किसानों से अपील**

Chunesh Sahu

*आम आदमी पार्टी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न…* *17 टीमें करेगी विधानसभा का दौरा, बनाएगी हर बूथ में संगठन*

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

hindmedianews