hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

गर्ल्स कॉलेज में 6 दिसंबर को लगेगा आधार नामांकन शिविर, डाक विभाग ने की तैयारी पूरी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा |

कवर्धा। शहर में नागरिक सुविधाओं को सहज और सुलभ बनाने के उद्देश्य से डाक विभाग, कवर्धा द्वारा आगामी शनिवार 6 दिसंबर 2025 को गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज परिसर में एक दिवसीय आधार नामांकन एवं संशोधन शिविर आयोजित किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निरंतर संचालित रहेगा, जिसमें नए आधार कार्ड बनाने से लेकर पुराने आधार में सुधार की महत्वपूर्ण सेवाएँ दी जाएंगी।

डाक विभाग के अनुसार इस शिविर में नए आधार नामांकन, नाम-संशोधन, पता बदलाव, जन्मतिथि संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट, फोटो अपडेट, ईमेल लिंक सहित कई सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा 5 वर्ष से अधिक आयु वाले बच्चों के लिए नया आधार पंजीयन तथा 10 वर्ष से ऊपर बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा भी शिविर में दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य होने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

शिविर में पंजीकरण हेतु आवेदकों को जरूरी दस्तावेज जैसे— पुराना आधार कार्ड , जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल/कॉलेज आईडी, बैंक पासबुक,  राशन कार्ड या कोई भी मान्य पता प्रमाण , बिजली बिल ,  पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आने होंगे।

अधिकारियों ने कहा कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य कॉलेज क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों एवं नागरिकों को सुविधा देना है, ताकि उन्हें मुख्य डाकघर या अन्य केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें।

डाकघर प्रबंधन ने बताया कि जिन नागरिकों को शिविर की तिथि में सुविधा नहीं मिल सकेगी, वे प्रतिदिन मुख्य डाकघर कवर्धा में आधार सेवा केंद्र के माध्यम से यही सेवाएँ नियमित रूप से प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाकर अपने आधार विवरण को सही एवं अद्यतन कराएं, जिससे बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, पहचान सत्यापन एवं डिजिटल सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए।

विशेष सूचना:

शिविर में आधार अपडेट के लिए कतारबद्ध टोकन व्यवस्था लागू रहेगी तथा मौके पर मिलने वाली सुविधा पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।

संबंधित पोस्ट

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक कावड़ियां और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन सहित ठहरने की उचित इंतजाम

hindmedianews

संकुल स्तरीय बाल कौशल स्पर्धा एवं सायकल वितरण कार्यक्रम संपन्न

Sakshi Bansod

विद्यार्थियों हुए रुबरु  चलाए जा रहे इस नशे के खिलाफ़ अभियान से 

hindmedianews

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को कांकेर आएंगे।*

Chunesh Sahu

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ दफ्तरी श्री रामसिंह बघेल सहित 33अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया

hindmedianews

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा : भावना बोहरा 

hindmedianews