hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

अंधे कत्ल का खुलासा: शराब पिलाने को लेकर हुई बहस, स्कूल फ्रेंड ने बेल्ट से घोंट दिया गला

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बालोद। शहर में हुए अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बिरयानी सेंटर में युवक दुर्गेश देवांगन की मौत की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। जांच में पता चला कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके स्कूल के दोस्त ने ही की थी।

पुलिस ने आरोपी पवन कुमार कंवर (27) निवासी ग्राम तेलीटोला, थाना सुरेगांव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

शराब पिलाने को लेकर शुरू हुई बहस, पहुंची हत्या तक

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन दुर्गेश और पवन एक साथ शराब पीने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच कितनी शराब पिलानी है, इसे लेकर विवाद बढ़ गया। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपी ने गुस्से में पास पड़ी बेल्ट से दुर्गेश का गला कस दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को छुपाने और मामले को दुर्घटना जैसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में सच सामने आ गया।

पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल रिकॉर्डिंग के आधार पर जोड़ी कड़ियां पुलिस ने: घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज , दोनों के मोबाइल लोकेशन , पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रेम-त्रिकोण या रंजिश का मामला नहीं, बल्कि नशे में तकरार का नतीजा है।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर , आरोपी पवन कंवर के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की अपील: “युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए, छोटी बात कभी-कभी बड़े अपराध का कारण बन जाती है।”

संबंधित पोस्ट

रायगढ़ में 14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना

Sakshi Bansod

*रामचंद देवांगन ने अपने उपर लगाए आरोप को बताया मिथ्या एवं निराधार.

Chunesh Sahu

ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार, हनुमान चालीसा पाठ, आरती और आतिशबाज़ी से गूंज उठा पूरा कवर्धा

hindmedianews

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 60 पदों की मिली स्वीकृति

hindmedianews

संत गुरू घासीदास बाबा संत समागम मेला में कैबिनेट मंत्री श्री अकबर शामिल हुए

hindmedianews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

Sakshi Bansod