
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सीधे सुनेंगे। यह कार्यक्रम ‘मन की बात–जन की बात’ नाम से सीएम हाउस में आयोजित किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को सीएम के सामने रखी गई शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आज बिजली, सड़क, सिंचाई और कृषि से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जाएंगे।
राजनीति / राज्य
रायपुर। कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले दो वर्षों में मंडी और धान विक्रय केंद्रों में बोरा भराई और हमाली के नाम पर किसानों से लगभग 220 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की गई है। कांग्रेस ने कहा— “किसान पहले ही महंगाई और प्राकृतिक आपदा से परेशान हैं, ऊपर से इस तरह का आर्थिक बोझ अन्यायपूर्ण है।”
सरकार ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
खेल समाचार
नेशनल तीरंदाजी स्पर्धा में छत्तीसगढ़ को मिला स्वर्ण पदक
दुर्ग। भोपाल में आयोजित नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी नैना नेताम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेशभर में खुशी की लहर है। खेल मंत्री ने उन्हें एयरपोर्ट पर सम्मानित करने की घोषणा की है। क्राइम/कानून व्यवस्था बिलासपुर में मोबाइल छिनतई करने वाले दो अंतरराज्यीय गिरफ़्तार। कोरबा में पुलिस की कार्रवाई, 12 लाख की कोयला तस्करी पकड़ी गई।
कृषि समाचार
प्रदेश में इस वर्ष धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू, किसानों को मिलेंगे नए टोकन। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में हल्की बारिश की चेतावनी दी।शिक्षा एवं रोजगार व्यापम जल्द निकाल सकता है नई भर्तियों का शेड्यूल — सूत्र।विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में आयोजित होंगे करियर जागरूकता शिविर।





