hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़जन्म दिवस की बधाईदुर्घटना

जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्य सराहनीय-राज्यपाल श्री रमेन डेका

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

समाचार
जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्य सराहनीय-राज्यपाल श्री रमेन डेका

राज्यपाल श्री डेका कलेक्टोरेट में अधिकारियों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन से हुए अवगत

धमतरी 04 दिसम्बर 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका आज धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की चर्चा की। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को जल संरक्षण की दिशा में जोड़ने एवं उन्हें जागरूक करने संबंधी तैयार किए गए लघु फिल्म को राज्यपाल श्री डेका के समक्ष प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं, इसके लिए पूरा जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं।
राज्यपाल श्री डेका ने जिले में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत लगाए गए पौधों की जानकारी ली और कहा कि लगाए गए पौंधों को जीवित रखने लोगों को जागरूक करें। इसके साथ ही पौधों को संरक्षित रखें और इसकी जानकारी भी संधारित करें। राज्यपाल ने जिले में टी.बी.उन्मूलन के तहत चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में टी.बी.के कुल जांच, पॉजिटिव मरीजों की संख्या, निक्षय पोषण योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही, निक्षय मित्र पंजीयन आदि के बारे में पूछा। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि जिले के 10 टी.बी.मरीजों को निक्षय मित्र बन वे सहयोग प्रदाय करेंगे। इसमें रेडक्रॉस को भी जोड़ने की बात उन्होंने कही। राज्यपाल श्री डेका ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी आवासों को गुणवत्ता व समय का ध्यान रखते हुए पूरा करावें। साथ ही हितग्राही से संबंधित जानकारी की सूचना प्रदर्शित की जाए। राज्यपाल श्री डेका ने एनसीसी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को एनसीसी के प्रति प्रोत्साहित करें। एनसीसी से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।
बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि लोगों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाए जाने हेतु जागरूकता करें तथा स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने कहा। उन्होंने जैविक कृषि को बढ़ावा, स्वच्छता, बाल लिंगानुपात के प्रति जागरूकता, लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर को कम करने, बच्चों की शिक्षा, विशेषकर श्रमिक एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा, जिले में पुस्तकालय एवं वाचनालय, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण एवं राष्ट्र के महापुरूषों के प्रति सम्मान का भाव, असहाय, परित्यक्त वृद्धजनों की सहायता, भिक्षुकों को धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के जरिए मदद करना, ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के कौशल का उपयोग कर उनकी आय बढ़ाना, स्व सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी, नशा से ग्रसित लोगों के लिए सुधारात्मक उपाय, जनजातीय एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं का विकास तथा उन्हें मुख्य धारा में लाने के उपाय इत्यादि के बारे में विस्तृत चर्चा भी की। शिक्षा, चिकित्सा, पानी दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले जनजातीय समूह को बेहतर सुविधाएं मिले एवं जैविक खेती पर जोर देते हुए किसानों को सब्जियां उत्पादन के लिए प्रेरित करें, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित और बाजार मूल्य मिले। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

2समाचार

समाज का सबसे अच्छा काम है सफाई-राज्यपाल श्री रमेन डेका

 

स्वच्छता का संदेश देने राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रूद्री के सामुदायिक शौचालय का किया अवलोकन

 

स्वच्छाग्रही हिरौंदी और दुरपद को प्रोत्साहन स्वरूप दी राशि

 

धमतरी 04 दिसम्बर 2024/ जिले में एक दिवसीय प्रवास पर आये राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैठक के उपरांत स्वच्छता का संदेश देने ग्राम पंचायत रुद्री में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत निर्मित सामुदायिक शौचालय का अवलोकन किया। उन्होंने शौचालय के उचित रख-रखाव एवं उपयोग को देखकर सरपंच श्रीमती अनिता यादव तथा ग्रीन आर्मी स्वच्छाग्रही चर्चा करते हुए कहा कि समाज का सबसे अच्छा काम सफाई है। इसकी बदौलत हम सभी स्वच्छ वातावरण मिल पाता है। उन्होंने इन स्वच्छाग्रही दीदीयों का उत्साहवर्धन करते हुए श्रीमती हिरौंदी यादव और श्रीमती दुरपद को भेंट स्वरुप एक-एक हजार रूपये की राशि प्रदान कर उनका सम्मान किया। राज्यपाल श्री डेका ने सरपंच एवं पंचगणों को ग्राम विकास में हो रहे कार्यों के लिए बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाऐं दी।

          बता दें कि जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अब तक कुल 1,65,007 व्यक्तिगत शौचालय एवं 748 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। जिले में कुल 622 ग्रामों मे से 577 ग्रामों को ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल ग्राम घोषित किया जा चुका है। इसके तहत ग्रामों में घर-घर कचरा संग्रहण कार्य किया जाकर स्वच्छता शुल्क वसूली हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति कचरा प्रबंधन हेतु लोगों में व्यवहार परिवर्तन करते हुए विगत 4 वर्षों सें स्वच्छता शुल्क राशि 95.49 लाख वसूल की गई है, जिसमें धमतरी जिला, प्रदेश में अग्रणी है। इस मौके पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी के साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अधिकारी मौजूद रहे। 

              इस दौरान राज्यपाल श्री डेका ने ग्राम पंचायत रूद्री स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राही श्रीमती रेखा कौशिक से चर्चा की। श्रीमती रेखा ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत मुझे चार किश्तों में एक लाख 20 हजार रूपये मिली, जिससे उन्होंने एक साल में अपना पक्का मकान पूरा कर लिया है और खुशी-खुशी परिवार के साथ रहने लगी।

 

3.समाचार

एक पेड़ मां के नाम पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रूद्राक्ष पौधा रोपण किया

धमतरी 04 दिसम्बर 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज धमतरी प्रवास के दौरान जिला पंचायत परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, वनमण्डलाधिकारी श्री श्रीकृष्ण जाधव और सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थितथे।

 

4.समाचार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने टी.बी.मरीजों के लिए प्रदाय किया फुड बास्केट 

धमतरी 04 दिसम्बर 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अपने धमतरी प्रवास के दौराज कलेक्टर कक्ष में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्यक्रम राष्ट्रीय क्षय उन्मुलन के तहत् क्षयमुक्त भारत अभियान योजना अंतर्गत 3 निक्षय मित्र के माध्यम से 3 टी.बी. के मरीजों के लिए प्रोटिनयुक्त फूड बास्केट प्रदाय किया। इस दौरान राज्यपाल श्री डेका ने मरीजों को समझाईश देते हुए कहा कि टी.बी.से घबराना नहीं, यह बीमारी दवाई के नियमित सेवन एवं उचित खानपान से पूर्णतः ठीक हो जाता है। मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यू.एल. कौशिक द्वारा जिले में संचालित जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार वर्ग के हितग्राहियों को दी जा रही डेंचर प्रत्यारोपण की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके तहत् 22 लोगों में दंत प्रत्यारोपण किया गया है। इसके साथ ही इस वर्ग के हितग्राहियों को अन्य स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी मुहैय्या कराई जा रहीं हैं।

 

5.*समाचार* 

 *प्रदेश में धमतरी वनमंडल से शुरू होगी ईमारती काष्ठ की ऑनलाईन नीलामी ई ऑक्शन तकनीकी* 

 

धमतरी 04 दिसम्बर 2024/ आधुनिकीकरण के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब वन विभाग के वनमंडलों के काष्ठागारों में वनोपज जिसमें ईमारती लकड़ी/बांस/जलाउ एवं अन्य के निर्वर्तन हेतु खुली नीलामी के स्थान पर ई-ऑक्शन की कार्यवाही किये जाने का निर्णय शासन स्तर पर लिया गया है। इसकी तैयारी पूर्व वर्षों से चली आ रही थी। वनमण्डलाधिकारी श्री श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि धमतरी वनमंडल में 09 दिसंबर को धमतरी काष्ठागार का एवं 10 दिसम्बर को नगरी काष्ठागार का ईमारती लकड़ी/जलाउ लकड़ी/बांस एवं अन्य के विक्रय हेतु M.S.T.C. के द्वारा विकसित ई-नीलाम पोर्टल के माध्यम से की जायेगी, ऐसा करने वाला धमतरी वनमंडल पहला वनमंडल होगा, जिसकी शुरूआत यहाँ से होगी।

 

 सर्वप्रथम इच्छुक बोलीदाताओं को M.S.T.C. द्वारा विकसित पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। विभाग द्वारा निर्धारित पोर्टल जिसका वेबएड्रेस (URL) विभाग की वेबसाईट पर दर्शाया जायेगा, के माध्यम से ऑनलाईन किया गया नीलाम बोलीदाता (Bidder) को पंजीयन पोर्टल (https:mstcecommerce.com/auctionhome/cfd/) पर ऑनलाईन पंजीकरण फार्म भरकर करना होगा। पंजीकरण फॉर्म भरते समय बोलीदाता की पहचान उनके पैन/जीएसटी के सत्यापन के माध्यम से सत्यापित की जाएगी। बोलीदाता को प्रारूप ड में भरकर अपलोड करना आवश्यक होगा । पंजीकरण प्रपत्र जमा करने के बाद बोलीदाता को निम्नलिखित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसमें वन विभाग का पंजीयन शुल्क-6001 रूपये, तीन केलेण्डर वर्ष की वैधता हेतु भुगतान संबंधित वनमंडलाधिकारी को करेगा। दूसरा है एम.एस.टी.सी. शुल्क-1180 रूपये (जी.एस.टी. सहित) एम.एस. टी.सी. में एक वर्ष की वैधता के लिये। यदि वन विभाग में पूर्व से पंजीयन हो तो पंजीयन प्रमाण पत्र (प्रारूप-च) अपलोड करना होगा। 

 

वामंडलाधिकारी ने यह भी बताया कि एक बार पंजीयन फार्म जमा हो जाने और उपरोक्त शुल्क का भुगतान हो जाने पर बोलीदाता की आई.डी. संबंधित वनमंडलाधिकारी द्वारा सक्रिय कर दी जायेगी, जिसे बोलीदाता ने पंजीकरण प्रपत्र भरते समय चुना था। संबंधित वनमंडलाधिकारी द्वारा उनके लॉगिन आई.डी. सकिय करने पर, बोलीदाता अपने लॉगिन आई.डी. की वैधता अवधि के भीतर किसी भी चल रही/आगामी नीलामी में भाग लेने में सक्षम होंगे। ई-नीलाम के संबंध में वनमंडल में समय-समय पर काष्ठ के व्यापारियों को वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया गया है। जिला के व्यापारियों के लिए भी और विभाग के लिए भी इलेक्ट्रानिक नीलामी का यह पहला अनुभव होगा। सभी काष्ठ एवं अन्य व्यापारी बंधुओं से अपील है कि उनके मन में कहीं कुछ संशय हो, तो कार्यालयीन दिवस में कार्यालय आकर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ई-नीलाम के समय घोषित या अनुरोध पर पूर्व में उपलब्ध कराई गई इमारती लकड़ी/जलाउ लकड़ी/बांस व अन्य के मापों, मात्राओं और श्रेणी के ब्यौरे विभाग की सर्वोत्तम जानकारी के अनुसार सही है, किन्तु उनकी किसी भी सीमा तक गारन्टी नहीं है, इसलिए बोली लगाने वाले इच्छुक व्यक्तियों को यह सलाह दी जाती है कि वे इस विषय में अपना समाधान करने की दृष्टि से उस लॉट या उन लॉटों को जिसके लिये/जिनके लिये वे ई-बोली लगाना चाहते हैं, यदि चाहे तो स्थल पर निरीक्षण कर लें । थप्पी और मापों के ब्यौरे पोर्टल पर आनलाईन उपलब्ध रहेंगे। यदि बाद में मात्राओं आदि के ब्यौरे गलत पाये जाएं तो राज्य शासन के विरूद्ध मुआवजे या किसी अन्य राहत के लिये कोई भी दावा नहीं होगा।

संबंधित पोस्ट

Chunesh Sahu

*समाजसेवा को बनाया जन्मदिन का आधार, भाजपा नेता पुष्पेंद्र चंद्राकर ने वृद्धाश्रम में बांटे कपड़े और मिठाई साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर रही मौजूद*

Chunesh Sahu

चुनावी शोर गुल थमी,विपक्ष ने प्रार्थना किया तो सत्ता पक्ष ने विकास कारवां की दी दुहाई: मतदाता कहीं खुश तो रूष्ट भी दिखे

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम भगतपुर एवं निंगापुर में 34 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

hindmedianews

पार्किंग में खड़े किए 10 वाहनों पर लगा यातायात का ताला।

Chunesh Sahu

क्यों कहा प्रधानमंत्री ने—पहले अनुमति लगती थी, आज खेल गूंजता है ? यही है नया बस्तर

Sakshi Bansod