hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*सरगुजा में संपन्न हुआ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी व स्कुल सफाई कर्मचारियो की बैठक*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रायपुर/ छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन के तत्वाधान में सरगुजा कलेक्टर गार्डन में एक बैठक आहुत किया जिसमें छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ, छ. ग. उधानिकी दैनिक वेतन भोगी श्रमिक संघ,जल संसाधन विभाग, स्कुल विभाग, एवं अंशकालिन स्कुल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्य सामिल हुये थे!
बैठक में प्रदेश संयोजक रामकुमार सिन्हा ने बताया कि लोग सभा चुनाव के पहले नियमितीकरण तथा स्थायीकरण का लाभ लेना है तो कमर कस लो और हर स्थिति परिस्थिति में नियमितीकरण तथा स्थायीकरण का लाभ प्राप्त करना, एकता और अखंडता का परिचय देना है! छोटे छोटे नदी जब एक सांथ मिल जाते है तो विशाल रूप धारण कर लेता है येसे ही हमारा संगठन छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ आगे बढ़ते हुये छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन का निर्माण हो गया है जिसमें विभिन्न विभागों के दैनिक वेतन भोगी/दैनिक श्रमिक/वाहन चालक/डाटा एन्ट्री आपरेटर/कार्यालय सहायक/क्मप्युटर आपरेटर लोग जुड़ रहे है जिन्हे कलेक्टर दर/श्रमायुक्त दर से वेतन भुगतान हो रहा है! संगठन की शुरू से मांग है।

नियमितीकरण तथा स्थायीकरण यह संगठन सभी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर लड़ाई लड़ रहा है!
छत्तीसगढ़ स्कुल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ नें भी फेडरेशन के सांथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया है और सांथ में आया है, जब से स्कुल सफाई कर्मचारियो का हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान हुआ है तब से छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन के प्रति उम्मिद जगी है, फेडरेशन भी इनके पूर्णकालिन किये जाने के मांग को लेकर कंधे से कंधे मिलाकर नैतिक्ता के आधार पर सहयोग करेंगे ताकि उक्त स्कुल सफाई कर्मचारियो को कम से कम कलेक्टर दर से वेतन भुगतान हो सकें और अपने परिवार का भरण पोषण सुचारू रूप से कर सकें! छत्तीसगढ़ अंशकालिन स्कुल सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री डगेश्वर पटेल श्री रामकुमार सिन्हा प्रदेश संयोजक के सतत संपर्क में रहकर स्कुल सफाई कर्मचारियो के हितों में लगातार कार्य करते हुये आ रहा है! समस्त स्कुल सफाई कर्मचारियों ने ठाना है की हम छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन के सांथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगें और पूर्ण कालिन कलेक्टर दर का वेतन प्राप्त करेंगें!
डगेश्वर पटेल ने कहा की श्री रामकुमार सिन्हा प्रदेश संयोजक हमेंशा हमारे लिये पत्राचार कर रहा है, हमारे संगठन को सहयोग कर रहा है, पूर्णकालिन किये जाने का पुरे 43,000 हजार कर्मचारियों के लिये प्रस्ताव तैयार किया है, ताकि सबको पूर्ण कालिन का लाभ मिल सकें ! सभी स्कुल सफाई कर्मचारियों ने पुरा जोश के सांथ हुंकार भरा और कहा की हम कलेक्टर दर ले के रहेंगें और फेडरेशन के सांथ चलने का संकल्प लिया!

अब मंत्रियों को विभाग का बटवारा हो गया है, अब संगठन लगाता नियमितीकरण, स्थायीकरण तथा पूर्ण कालिन के मांग को लेकर मंत्रियों से मुलाकात कर मांग को पुरा कराने के लिये सघन अभियान छेडे़गा!

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

गुंझेटा में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा पर निकाली गई जनजागरुकता रैली

hindmedianews

मुंगेली पुलिस विभाग के द्वारा मुक – बधिर बच्चों को मेला का भ्रमण कराते हुये झुला, मनपंसद खिलौने तथा अनेक प्रकार की मिठाईयां खिलाई गई, बच्चों के चेहेरे पे आई खुशियां

rakeshbhaskar

hindmedianews

बहू एवं समधन को मारपीट करने वाले आरोपी बाप बेटे को जेल भेज गया..

Chunesh Sahu

आम आदमी पार्टी जिला कबीरधाम ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

hindmedianews

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर रक्तदान किया

Chunesh Sahu