कुंडा : छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार 20 जून से 04 जुलाई 2023 तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाना है। आज शासकीय प्राथमिक शाला गुंझेटा, संकुल केंद्र- कुंडा, विकास खंड- पंडरिया जिला कबीरधाम में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा पर जनजागरूकता रैली निकाली गई। शिक्षक भरत डोरे ने बताया की इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य बच्चों और पालकों में जागरूकता लाना तथा ओ.आर.एस.की जानकारी, डायरिया से पीडि़त बच्चों में गंभीर लक्षणों की पहचान कर अस्पताल रेफर हेतु प्रोत्साहित करना एवं उपचार प्रबंधन कर 0-5 वर्ष शिशु मृत्यु दर को शून्य करना बताया। शाला में डायरिया नियंत्रण पर चित्रकला, रंगोली, पोस्टर द्वारा गतिविधियां आयोजित की गई। इस पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को चिन्हांकित कर ओआरएस पैकेट एवं दस्त होने पर जिंक की गोली वितरित किया जाएगा। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्र में ओआरटी कार्नर स्थापित किये गये है। जिसमें नि:शुल्क ओ आर एस की पैकेट एवं जिंक की गोली वितरित की जायेगी। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक शैल सोयाम, शिक्षक भरत डोरे, मनीषा मंगेशकर, राहुल चंद्राकर व विद्यालय के बच्चें उपस्थित रहे।