hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की कार्रवाई और उनके पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की कार्रवाई और उनके पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन

 

आज रायपुर में एनएसयूआई द्वारा लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निवास पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी और उनके पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया।

 

एनएसयूआई ने इसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास बताया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में धमतरी जिले से भी बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में शामिल हुए।

एनएसयूआई प्रदेशाध्य्क्ष नीरज पांडे ने चेतावनी दी है कि यदि यह दमनकारी रवैया बंद नहीं हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

राजा देवांगन ने मीडिया को बताया:

“केंद्रीय एजेंसियों के नाम पर डराया जा रहा है, लेकिन हम न डरेंगे, न झुकेंगे, न रुकेंगे। लोकतंत्र बचाने की यह लड़ाई अब हर नौजवान की जिम्मेदारी है।”

 

  इस दौरान पारसमणी साहू ,तेजप्रताप साहू ,नमन बंजारे ,सुदीप सिन्हा ,नोमेश सिन्हा ,ओमप्रकाश मानिकपुरी ,चितेन्द्र साहू ,हार्दिक साहू ,सौरभ बघेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता राजधानी पहुंचे…

संबंधित पोस्ट

भीषण सड़क हादसा : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर 

Sakshi Bansod

प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत पलारी में स्वच्छता अभियान चलाया

Chunesh Sahu

नामदेव समाज की हुई बैठक संपन्न, साफ सुथरा छवि के कारण अभिताभ नामदेव बनाए गए पुनः जिलाध्यक्ष

hindmedianews

राष्ट्रीय सेमीनार में शोध पत्र प्रस्तुत कर शिवकुमार बंजारे हुए सम्मानित

hindmedianews

महाविद्यालयों में मनमाने शुल्क वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई का विरोध, कण्डेल कॉलेज प्रशासन को पत्र सौंपा गया

Chunesh Sahu

CG- फाइव डे वीक का आदेश BIG ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया सप्ताह में 5 दिन की ड्यूटी का आदेश…. सभी शनिवार को अवकाश घोषित…. 5 को पहली छुट्टी का मिलेगा लाभ…. अब कार्यालय में होगा ड्यूटी का ये नया वक्त…. देखें आदेश……

Chunesh Sahu