hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़

कटघोरा की सड़कों पर ‘मवेशी राज’! जानवरों ने संभाली ट्रैफिक की कमान, प्रशासन गहरी नींद में….!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कोरबा /कटघोरा:-सड़क पर चलिए तो संभल कर चलिए! क्योंकि अब यहाँ ट्रैफिक पुलिस नहीं, गाय-बैल ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे हैं!
बरसात आते ही कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों पर मवेशियों का कब्ज़ा कुछ ऐसा हो गया है कि अब वाहन चालक जानवरों से रास्ता मांगते नज़र आ रहे हैं। चौक-चौराहों पर गायें बैठक जमाए बैठी हैं, और बैल अपने सिंगों से ‘नो एंट्री’ का इशारा कर रहे हैं।

हर सड़क बना ‘गौशाला’, और हर गली बना ‘बैलों का डेरा’!
कटघोरा के सभी जगहों पर मवेशियों की अघोषित सरकार चल रही है। इन जानवरों का सड़क पर विचरण अब आम बात हो गई है। खासकर रात के समय, सड़कों पर पसरे मवेशियों को देख लगता है मानो “रात की शांति समिति” की मीटिंग चल रही हो।

दोपहिया वालों की शामत, बच्चों और बुज़ुर्गों को खतरा
बड़ी गाड़ी से लेकर,तेज़ रफ्तार बाइक और स्कूटी वाले हर मोड़ पर ब्रेक मारते-मारते थक चुके हैं। कई बार तो अचानक सामने आ गए मवेशी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। स्कूली बच्चे और बुज़ुर्ग मवेशियों को पार करके अपने गंतव्य तक पहुँचने को मजबूर हैं।

प्रशासन बना तमाशबीन, जिम्मेदार कौन?
नगर पालिका प्रशासन, जिसे इन बेसहारा मवेशियों की देखरेख के लिए गौशालाओं का संचालन करना चाहिए, फिलहाल ‘नींद की गोली’ खाकर सोया हुआ नजर आ रहा है। ना कोई पकड़-धकड़ की व्यवस्था,  ना कोई स्थायी समाधान — सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदारी कौन लेगा?

अब देखना यह होगा कि इस खबर के बाद प्रशासन की नींद खुलती है या फिर अगली बार सड़कों पर हम सभी को ‘पशु संकेत’ पढ़कर चलना होगा!

संबंधित पोस्ट

के एम ज्ञान सागर इंग्लिश मीडियम स्कूल में पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस… 

Chunesh Sahu

लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) का प्रदेश स्तरीय बैठक हुआ संपन्न, लोक सभा चुनाव को लेकर हुआ पार्टी की बैठक,

Chunesh Sahu

पुलिस मितान के सहयोग से जिले में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य और अधिक प्रभावी होंगे-पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह

Sakshi Bansod

नशीली दवाओं के अवैध विक्रय एवं अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई  कलेक्टर की आमजन से अपील यदि कहीं नशीली दवाओं का अवैध व्यापार या अनियमित गतिविधियाँ पाई जाती हैं तो प्रशासन को अवगत कराएं,

Chunesh Sahu

मशाल रैली में फूटा जनआक्रोश, दुष्कर्म के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

Sakshi Bansod

नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी  गिरफ्तार

hindmedianews