hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी  गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पंडरिया: पुलिस थाना पंडरिया में आवेदन प्राप्त हुआ कि आवेदक के पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा ले गया है जिस पर प्राप्त आवेदन के अनुसार संज्ञान में लेते हुए ।अपराध पंजीबद्ध कर क्रमांक 240/24 धारा 363 कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी एवं अपहृता के बिलासपुर में होने की सूचना मिलते ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया  पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर पतासाजी हेतु बिलासपुर भेजा गया जहां अपहृता को आरोपी के कब्जे से बरामद कर साथ लाया गया। आरोपी हीरा सिंह पिता शिवप्रसाद गोंड उम्र 19 साल साकिन भदराली जिला कबीरधाम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया गया जिस पर धारा आईपीसी 366(क),376(2)n भादवि, 6 पाक्सो एक्ट कायम कर आरोपी हीरा सिंह को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा,सउनि मोहन लाल खुंटे,प्रधान आरक्षक राजेश्वर कोसरिया, आरक्षक-सुनील घृतलहरे, म.आर. संगीता चंद्रवंशी एवं साईबर टीम का विशेष योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को गति देने वाला प्रगति का बजट : भावना बोहरा

Sakshi Bansod

विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाल कर किया जागरूक

hindmedianews

18 दिसम्बर को छ.ग. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खैरा सेतगंगा आने का दिऐ निमंत्रण।

rakeshbhaskar

गुरुर युवा मोर्चा के नेतृत्व में जुआ सट्टा के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन

Chunesh Sahu

पंडरिया- वनांचल आदिवासी बाहुल्य छेत्र चियांडाँड़ (कामठी) में हाईस्कूल खोलने की उठी मांग ।

hindmedianews

भाजपा नेता रुद्र प्रकाश साहू ने ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने लिया संकल्प..  अब की बार कमल खिलाना है. कांग्रेस की दोगली सरकार भगाना है. रुद्र प्रकाश साहू 

Chunesh Sahu