hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

त्रिशूल दीक्षा एवं महा हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने दी हिंदुत्व की एकता का संदेश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बसना | महासमुंद जिला

महासमुंद जिले के बसना स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के तत्वाधान में आयोजित त्रिशूल दीक्षा और महा हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हिंदू समुदाय के लोग जुटे। कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरा, प्रखर हिंदुत्व नेता एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

हिंदू एकता ही शक्ति: डॉ. तोगड़िया

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. तोगड़िया ने कहा— “25 से 29 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के छह जिलों में वीर हिंदू विजेता और हिंदू सुरक्षा अभियान के तहत प्रवास जारी है। पूरे देश में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है, ताकि हिंदुओं को एकजुट, संगठित और सशक्त बनाया जा सके।” उन्होंने अपील की कि छत्तीसगढ़ के हर ग्राम, नगर, ब्लॉक और तहसील में हनुमान चालीसा केंद्र बने, जो हिंदू संगठन और सेवा का केंद्र बिंदु होगा।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात, छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद  कार्यक्रम के पश्चात डॉ. तोगड़िया ने स्थानीय कार्यकर्ता मोहन सोनवानी के निवास पर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने विशेष रूप से टमाटर की चटनी और पाँच प्रकार की भाजी की प्रशंसा की।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा— “छत्तीसगढ़ की मिट्टी और भोजन दोनों ही अतुलनीय हैं।”

श्रद्धा, उत्साह और संस्कृति का संगम कार्यक्रम में मंत्रोच्चार, जय श्रीराम नारों और हनुमान चालीसा पाठ के बीच वातावरण धार्मिक आस्था और उत्साह से भरा रहा। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं व धार्मिक संगठनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य: धर्म, संगठन और राष्ट्र चेतना को मजबूत करना।

संबंधित पोस्ट

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

Admin

*ST.SC संयुक्त मोर्चा का मंगलवार को आरक्षण रोस्टर लागू करने धरना प्रदर्शन…*

Chunesh Sahu

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता भिलाई में प्रारंभ, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sakshi Bansod

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: कवर्धा में आठ युवती सहित दो युवक हुए गिरफ्तार

hindmedianews

*बाबा साहब की 131वीं जयंती बाजार चौक गुरुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया..*

Chunesh Sahu

शासकीय प्राथमिक विद्यालय पडकीभाट में कराया गया न्योता भोज, बच्चो में दिखा उत्साह,

Chunesh Sahu