hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले देवेश प्रसाद साहू का समाज के लोगों ने भव्य सम्मान किया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

: CGPSC टॉपर देवेश साहू का हुआ सम्मान

परिणाम घोषित होने के बाद से ही उनके घर और गांव में बधाइयों  का सिलसिला लगातार जारी है। समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि और युवक-युवतियों ने पहुंचकर देवेश को माला पहनाकर एवं शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया।

CGPSC के परिणाम में प्रदेशभर में टॉप रैंक लाकर देवेश साहू ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे साहू समाज का नाम रोशन किया है। उनके सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समाज के लोगों ने कहा कि देवेश युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उनकी सफलता से समाज में शिक्षा के प्रति नई जागरूकता आएगी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देवेश की मेहनत, संयम और निरंतर अध्ययन की सराहना की। समाजजनों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी प्रशासनिक सेवाओं से प्रदेश को नई दिशा मिलेगी।

देवेश साहू ने भी इस सम्मान पर खुशी जाहिर की और कहा कि उनकी सफलता में परिवार, शिक्षकों और समाज का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में समाज के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सफलता के इस अवसर पर मिठाइयां बांटीं।

संबंधित पोस्ट

रोजगार कार्यालय की पहल: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग, प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित

Sakshi Bansod

*कुरूद अनुभाग के भखारा थानें में अवैध शराब पर चार अलग-अलग जगहों पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही* *टीआई भखारा की टीम निकली थी कार्यवाही में आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

Chunesh Sahu

आप के लिए वोट मांग रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह, क्या वैतरणी पार लगा पाएंगे: कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी

hindmedianews

*कबड्डी हमारा प्राचीन खेल, इसके उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए : पुष्पेंद्र चंद्राकर*

Chunesh Sahu

मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही! सेजबहार GEC बिल्डिंग साइट पर बड़ा हादसा, महिला की दर्दनाक मौत

Sakshi Bansod

अपराध पर नियंत्रण नहीं,तीसरी आंख फंड का उपयोग नहीं 

hindmedianews