hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

सिपाही-सेतगंगा मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*कलेक्टर द्वारा वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करने जांच टीम गठित*

जिला मुंगेली के सिपाही – सेतगंगा मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकान खोले जाने पर स्थानीय जनों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया है। इस मामले में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवेदन की जांच एवं वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करने आठ सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। यह टीम वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, तहसीलदार कुणाल पाण्डेय, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय, थाना प्रभारी फास्टरपुर-सेतगंगा  गिरिजा शंकर यादव, नायब तहसीलदार हरीश यादव और आबकारी उप निरीक्षक जयसिंह मरकाम शामिल हैं।              *टीम ने किया मौका मुआयना*

कलेक्टर के निर्देशानुसार टीम द्वारा ग्राम पंचायत बोदा अंतर्गत खुलने वाले देशी कंपोजिट शराब दुकान के विरोध में प्राप्त ज्ञापन के तथ्यों की जांच हेतु जिला प्रशासन के द्वारा बनाई गई टीम के अधिकारियों एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, आबकारी अधिकारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी थानेदार की टीम ने राजस्व मामले के साथ मौके का मुआयना किया और मदिरा दुकान जो लगभग भवन निर्मित हो चुका है, निविदा प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत उसमें विरोध की तथ्यों की जांच की। उल्लेखनीय है कि जांच दल एवं आबकारी कार्यालय में उक्त देशी कंपोजिट शराब दुकान को शीघ्र खोले जाने के लिए भी क्षेत्र से पत्र प्राप्त हुए हैं।

 

 

संबंधित पोस्ट

8से 14 जनवरी तक ग्राम मुडपार में होगा शिव महापुराण कथा,, पंडित अनिल तिवारी जी सुनाएंगे भगवान शिव की महिमा का गुणगान,,,,

Chunesh Sahu

*ACCIDENT BREAKING* *नेशनल हाइवे पर बस और पिकअप में जबरदस्त भिडंत….6 लोग घायल… बस चालक मौके से फरार *

Chunesh Sahu

डायल 112 सेवा वाहनों का कलेक्ट्रेट परिसर मुंगेली में किया गया शुभारंभ

rakeshbhaskar

बालोद में बनेगा 400 सीटर ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर भी बनेगा ,,,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बालोद के जुंगेरा में हुए उपस्थित, ,, 141 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

Chunesh Sahu

नरेंद्र यादव जी बने जिला महामंत्री

Admin

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मंत्रालय महानदी भवन का माहौल राजनीतिक उत्साह और उल्लास से भर उठा, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त

Sakshi Bansod