hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

सनराइज पब्लिक स्कूल में नन्हें-मुन्नों ने बिखेरा रंग — फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा। पंडरिया नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल में शनिवार, 8 नवम्बर को नर्सरी, एल.के.जी. एवं यू.के.जी. वर्ग के नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य डी.के. गिरी ने बताया कि बच्चों ने विविध किरदारों के रूप में मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। किसी ने किसान, किसी ने भारतीय सैनिक, तो किसी ने भारत माता, डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, और काली माता के रूप में रूप धारण कर अपनी मासूम अदाओं और सजीव अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में शासकीय प्राथमिक शाला रमतला की शिक्षिका श्रीमती ज्योति शर्मा तथा शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव की शिक्षिका श्रीमती सुचित्रा धावे सम्मिलित थीं। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं।

प्रतियोगिता में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को आकर्षक एवं मनमोहक परिधानों में तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

संबंधित पोस्ट

नाबालिक लड़की के साथ शादी का प्रलोभन देकर करता रहा बलात्कार, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

hindmedianews

धमतरी: पटवारी बनाम कलेक्टर – शासकीय भूमि की हेराफेरी का नया अध्याय…पटवारी का चमत्कार: रजिस्ट्री भी गायब, कलेक्टर भी गायब, शासकीय ज़मीन सीधे “उड़नछू”!

Chunesh Sahu

14 से 17 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र, विधायकों ने लगाए 628सवाल 

hindmedianews

3200 करोड़ का आबकारी घोटाला! EOW की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपियों पर 6300 पन्नों की चार्जशीट पेश

Sakshi Bansod

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  महोबे ने मतदान समाग्री वितरण, दल रवानगी, मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया

hindmedianews

धान उपार्जन केंद्र महली में खरीदी प्रभारी सहित किसानों को बढ़ती परेशानी, लिमिट बढ़ाने की उठी मांग

hindmedianews