hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

धमतरी: पटवारी बनाम कलेक्टर – शासकीय भूमि की हेराफेरी का नया अध्याय…पटवारी का चमत्कार: रजिस्ट्री भी गायब, कलेक्टर भी गायब, शासकीय ज़मीन सीधे “उड़नछू”!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत डबल इंजन की सरकार दे रही डबल सब्सिडी*

’*श्री ललित चंद्राकर का बिजली बिल हुआ जीरो*

*धमतरी, 21 सितम्बर 2025/ पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत डबल इंजन की सरकार अब इस योजना का लाभ लेने वालो कों डबल सब्सिडी दे रही है। ज्यादा बिजली बिल का बोझ हर घर की जेब पर भारी पड़ता था। लेकिन अब इस समस्या का समाधान प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना के रूप में सामने आया है।
*इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को बढ़े हुए बिजली बिल से राहत दिलाना है। वही उन्हें बिजली उपभोग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर रूफटॉप स्थापित करने पर केंद्र और राज्य शासन द्वारा अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल में राहत मिल रही है। लोग अपनी जरूरत से अधिक बिजली का उत्पादन कर उसे ग्रिड को सप्लाई कर सकते हैं, जिससे न केवल उनका बिजली बिल शून्य हो रहा है।*
*इसी योजना का लाभ उठाकर कुरुद निवासी श्री ललित चंद्राकर ने बताया की तीन माह पूर्व अपने घर की छत पर 3 केवीसोलर रूफटॉप लगवाया। उन्होंने बताया कि संयंत्र चालू होने के साथ ही उनके घर में बिजली उत्पादन शुरू हो गया और पहले ही महीने से ही उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है। श्री चंद्राकर ने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल बिजली बिल का बोझ खत्म हुआ है, बल्कि इसके इस्तेमाल से प्राकृतिक संसाधनों की खपत भी कम होगी और पर्यावरण भी संरक्षित होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन्हें 78,000 रुपए की सब्सिडी शासन से प्राप्त हुई है और इस सोलर पैनल पर 25’ साल की गारंटी भी है। उन्होंने कहा कि मात्र 2 से 3 वर्षों में पूरी तरह लागत वसूल हो जाएगी और इसके बाद यह शुद्ध बचत का माध्यम बनेगा।*

*उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस योजना को अत्यंत उपयोगी और सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना हर घर को आत्मनिर्भर बनाने और अन्य ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने लोगों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की लोगों से अपील करते हुए शासन का आभार व्यक्त किया।*
*प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना में पंजीयन और सब्सिडी प्राप्त करने की सरल प्रक्रिया है। उपभोक्ता को योजना की वेबसाइट चउेनतलंहींतण्हवअण्पद या मोबाइल एप पर पंजीयन कर आवेदन करना होता है। पंजीयन के बाद अधिकृत वेंडर संयंत्र की स्थापना करते हैं सत्यापन के पश्चात अनुदान राशि उपभोक्ता के खाते में ऑनलाइन जमा कर सकते है। इस योजना से आमजन को आर्थिक लाभ तो मिल ही रहा है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा भी मिल रहा है।*

संबंधित पोस्ट

*ग्राम दर्री भूपदेवपुर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन*

Chunesh Sahu

*अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार हाईवा की चपेट में आने से बालक की मौके पर मौत…* *आक्रोषित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम.. मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम…*

Chunesh Sahu

भक्त माता कर्मा का जीवन सभी को मार्गदर्शन देता है : तारणी चंद्राकर* *ग्राम सुरडोंगर में कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष*

Chunesh Sahu

कमार जनजातियों के प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत घरों के नींव रखने नवाचार के रूप में मनाया गया जिले में कुड़िया दिवस कमार प्रमुखों के निर्णय अनुसार मनाया गया कुड़िया दिवस, जिले की 122 बसाहटों में एक ही दिन रखा गया आवास की नींव

Chunesh Sahu

*खंड़ मासिक बईठका सम्पन्न* 

Chunesh Sahu

14 अप्रैल को मनाया जा रहा अंबेडकर जयंती,लेकिन सियासी दलों की चुप्पी ने खड़े किए बड़े सवाल

hindmedianews