hindmedianews
Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

मुंगेली :‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’अभियान के तहत जिले मे गुम हुये बालक/बालिकाओं की बरामदगी करने एवं महिला संबंधी अपराधों की त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया गया हैै, प्राप्त निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबडा व अनुविभागीय अधिकारी श्री नवनीत पाटिल मार्गदर्शन पर महिला संबंधी लंबित अपराधो तथा अदम दस्तायाब गुम बालक/बालिकाओ के मामले का निराकरण तथा दस्तायाबी करने थाना पथरिया पुलिस द्वारा महिला/बालिकाओं संबंधी अपराधो मे विश्वनीय मुखबीर लगाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था कि थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 188/2025 धारा 137(2) बीएनएस के मामले मे प्रार्थिया के द्वारा दिनॉक 10.09.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनॉक 09.09.2025 को इसकी नाबालिक पुत्री बिना बताये घर से कही चली गई थी जिसके रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर गुम हुये अपहृत बालिका व अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था विवेचना पतासाजी दौरान दिनॉक 03.11.2025 को अपहृता को आरोपी रघुनंदन मरकाम पिता बलराम मरकाम उम्र 20 वर्ष साकिन लखोदना थाना कोटा जिला बिलासपुर के निवास से आरोपी के कब्जे से दस्तायाब कर पीड़िता का कथन एवं डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। आरोपी के द्वारा घटना दिनांक को शादी का झांसा देते हुये बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर लगातार दैहिक शोषण करना प्रमाणित पाये जाने से आरोपी के विरूद्व धारा 87,64(1) 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी जाकर आरोपी रघुनंदन मरकाम को दिनॉक 03.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, सउनि. पुहकल सिंह ठाकुर, प्र.आर. जगदीश प्रसाद कोशले, आर.मिथलेश सोनवानी,राजीव पटेल, विनोद बंजारे, स्वारथ लाल ध्रुव, बालकृष्ण मरकाम,राजतिलक बंजारे, म.आर. सीनू सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

निजी यूनिवर्सिटी में वार्षिकोत्सव के दौरान मारपीट, जूनियर के साथ पहुंचे युवकों ने की सीनियर की पिटाई, आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Sakshi Bansod

कबीरधाम पुलिस द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह का सफल आयोजन

Sakshi Bansod

प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी किये गये

hindmedianews

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल व साक्ष्य बरामद

Sakshi Bansod

धर्म की धार्मिकता खत्म होते दिख रही, गौ माता सड़को में

hindmedianews

हसौद थाना के दो पुलिसकर्मियों पर रिश्वतखोरी और झूठे केस में फंसाने का आरोप — 70 लीटर पानी को बताया शराब….!

अजय महंत