hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम पुलिस द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह का सफल आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में  बाल सुरक्षा सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपत सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संचालित किया गया।

थाना कुकदूर की टीम द्वारा निरीक्षक संग्राम सिंह के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोलमी सहित अन्य विद्यालयों में पहुँचकर छात्र-छात्राओं को समाज के वर्तमान माहौल, अपराधों से दूर रहने तथा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों से सुरक्षा के तरीकों के बारे में विस्तृत रूप से समझाइश दी गई।

कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौष्टिक आहार, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा, मानव तस्करी, नशा उन्मूलन, बाल श्रम, बाल विवाह एवं नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाले जोखिमों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस महत्वपूर्ण जन-जागरूकता कार्यक्रम में निरीक्षक संग्राम सिंह, सउनि कुमार मंगलम एवं अधीनस्थ थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं जागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियाँ जारी रहेंगी।

संबंधित पोस्ट

देश की सबसे बड़ी सुरक्षा कॉन्फ्रेंस पहली बार छत्तीसगढ़ में PM मोदी, गृह मंत्री शाह पहुंचे रायपुर — राज्यों के DGP और IG करेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा का खाका तैयार

Sakshi Bansod

डिप्टी CM विजय शर्मा के गृह जिले क्षेत्र में सुशासन की पोल खोल रहे बाल मजदूर: वन मंडल कवर्धा अभ्यारण्य क्षेत्र में नाबालिगों से कराए जा रहे श्रम कार्य पर उठे सवाल

hindmedianews

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत – कलेक्टर

Admin

कलेक्टर साहब :मनरेगा में नियमों की खुली धज्जियां बिना मस्टर रोल,जेसीबी से खुदाई रिटर्निंग वॉल बना भ्रष्टाचार की दीवार

hindmedianews

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी ने बढ़ाई चिंता, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sakshi Bansod

कबीरधाम पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई आर्टिका कार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Sakshi Bansod