hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

कलेक्टर व एसपी के साथ स्टालों का निरीक्षण कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष का जेब कटा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

मुंगेली जिला स्तरीय राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पुन्नूलाल मोहले,कलेक्टर कुन्दनकुमार, एसपी भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के साथ स्टालों का निरीक्षण कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश पाठक का जेब कट गया।
राज्य स्तरीय राज्योत्सव के बाद जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले ने रविवार रात 8 बजे किया। इस दौरान विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर कुन्दनकुमार, एसपी भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के साथ तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्टालों का निरीक्षण कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश पाठक का जेब से शातिर जेबकतरे ने पुलिस की अगल बगल आगे पीछे मौजूदगी के बीच पर्स पार कर दिया। शैलेश पाठक ने सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि स्टालों के निरीक्षण के दौरान ही जेब से उनका पर्स पार हो गया। पर्स में भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड,पेन कार्ड व आधार कार्ड तथा नगद 7 हजार रुपए थे। सुरक्षा के बीच पर्स पार हो गया तो ऐसे में आम नागरिकों को सावधानी बरतते हुए हमेशा चौकन्ना रहने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

*सोनहा बादर चिटौद जिला बालोद छत्तीसगढ़ के कलाकारों को मिला नेपाल काठमांडू मे नंबर 1 का पुरस्कार, कलाकारों ने दिखाया छत्तीसगढ़ की संस्कृति*

Chunesh Sahu

धमतरी में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता की नई दिशा जिला प्रशासन और जगती फाउंडेशन की संयुक्त पहल वनांचल क्षेत्र नगरी और सिंगपुर की महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य लाभ देने एक दिवसीय हेल्थ कैंप किया जाएगा आयोजित : कलेक्टर

Chunesh Sahu

*विभाग एक बार पुनः चर्चा में….* *प्रतिनियुक्ति में कार्यमुक्त के एवज में अवैध रकम की मांग….* *शासन के महत्वपूर्ण योजना को पलीता लगाता विभाग..*

Chunesh Sahu

*बेमेतरा: नवागढ़ शराब दुकान पर उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी मिलावटी शराब जब्त, 9 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज…*

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत बोरसी में हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

Chunesh Sahu

छात्राओं और महिला यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है : भावना बोहरा

hindmedianews