hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*पड़कीभाट में हुआ सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन,वीर सपूतों को किया नमन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*पड़कीभाट में हुआ सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन,वीर सपूतों को किया नमन*

 

   *बालोद :-* जिला मुख्यालय के निकट स्थित ग्राम पड़कीभाट आयोजित ‘सैनिक सम्मान समारोह’ में देश के वीर सपूतों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया सहित कई गणमान्य हस्तियाँ शामिल हुए। देश की आन, बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों तथा सेवानिवृत्त सैनिकों वो सेवारत सैनिकों के सम्मान में यह समारोह आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि तथा सभी अतिथियों ने सैनिकों की वीरता को नमन किया तथा सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि “हमारे जवान विपरीत और कठिन परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहते हैं। वे हमारे राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति हैं।” उन्होंने सैनिकों के त्याग, बलिदान और समर्पण की सराहना की। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति की भावना आत्मसात करने और सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि हमारे सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अदम्य साहस और बलिदान ही हमें सुरक्षित रखता है। देश उनके ऋण को कभी नहीं चुका सकता। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया तथा सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस समारोह में, शहीद सैनिकों के परिजनों, पूर्व सैनिकों वो सेवारत सैनिकों को भी उनकी असाधारण सेवा के लिए प्रशंसा पत्र भेंट किए गए एवं शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ इस कार्यक्रम देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। यह समारोह देश के प्रति समर्पण और अटूट राष्ट्रवाद की भावना को पुनर्जीवित करने वाला एक शानदार आयोजन रहा।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

             हिरदे सिन्हा 

 

मो – 7771845128

       73898 67471

संबंधित पोस्ट

गंभीर बीमारी (कैंसर पीड़ित) को इलाज के लिए उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग राशि दिया

Chunesh Sahu

*लोरमी जनपद पंचायत में फर्जी राशन कार्ड बनवानेका चल रहा है अवैध धंधा बिना आधार कार्ड, प्रस्ताव, शादी किए बन जाता है राशन कार्ड *

rakeshbhaskar

हादसा: श्रद्धालुओं से भरी कार को ट्रक ने मारी टक्कर

Sakshi Bansod

विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से बालोद जिले में एग्रीस्टैक डिजिटल फसल सर्वेक्षण के गिरदावरी सूची पठन का कार्य जारी

Chunesh Sahu

राज्योत्सव की चमक में कबीरधाम की सच्चाई: बोड़ला–तिलईभाठ मार्ग पर भ्रष्टाचार की बू वाली‘ कहानी’

hindmedianews

थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झझपुरी मे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुये जैतस्तंभ को जलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

rakeshbhaskar