hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

स्वामी आत्मानन्द विद्यालय पंडरिया के शिक्षक का आईआईटी जम्मू में प्रशिक्षण हेतु चयन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

✍️अजय जांगड़े

पंडरिया। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा पीएम श्री स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पंडरिया एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय के होनहार शिक्षक श्री सतकुमार सुमन का चयन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम श्री योजना अंतर्गत आयोजित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण आगामी 4 से 8 सितंबर तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जम्मू (आईआईटी जम्मू) में आयोजित होगा।

151 शिक्षक होंगे शामिल

इस प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 151 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन किया गया है। चयनित सभी शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकें, नवाचार आधारित पद्धतियाँ, विद्यार्थियों में कौशल विकास की नई विधियाँ और शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के तरीके सिखाए जाएंगे।

शिक्षा की गुणवत्ता होगी सुदृढ़

विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से न केवल शिक्षकों की पारंगतता और दक्षता बढ़ेगी, बल्कि कक्षाओं में पढ़ाई का स्तर भी और ऊँचा होगा। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक आधुनिक तकनीकों और पद्धतियों को बच्चों तक पहुँचाकर शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ और प्रभावशाली बना पाएंगे।

विद्यालय और नगर में हर्ष का माहौल

श्री सतकुमार सुमन के इस चयन से विद्यालय परिवार और पंडरिया नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के प्राचार्य श्री गीता राम साहू ने कहा कि— “यह विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। हमारे शिक्षक का चयन इस बात का प्रमाण है कि हमारे विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण मौजूद है।”

विद्यालय के समस्त शिक्षक-स्टाफ, छात्र-छात्राएँ तथा नगरवासियों ने श्री सुमन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पीएम श्री योजना का उद्देश्य

विदित हो कि प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री योजना) का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना है, जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्लास और नवीन शिक्षण विधियाँ उपलब्ध कराई जाएँ। इस योजना के अंतर्गत चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण देकर उन्हें आदर्श शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया जाता है।

 

संबंधित पोस्ट

स्टेट रिसोर्स पर्सन के रूप में शिवकुमार बंजारे डाइट में हुए सम्मानित

hindmedianews

12 वी अध्ययन रत एवं 12 वी पास विधार्थीयो के लिए 60 दिवसीय नि : शुल्क प्री फाउंडेशन क्लास संचालित,एक कदम शिक्षा की ओर NEET हेतु निशुल्क कोर्स पण्डरिया में – कु. खलीफा डहरिया

hindmedianews

*कोलियारी -खंरेगा मार्ग के शीघ्र निर्माण हेतु दयाराम के नेतृत्व में अरुण साव से मिला प्रतिनिधिमंडल* *सड़क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग से क्षेत्र वासियों को शीघ्र दिलाया जाए निजात- दयाराम साहू*

Chunesh Sahu

मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

Sakshi Bansod

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु स्रोत व्यक्तियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

hindmedianews

*कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी को कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर आरोपियां को पकड़कर की गई वैधानिक कार्यवाही* *पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा कोतवाली प्रभारी को त्वरित कार्यवाही के लिए थे निर्देश*

Chunesh Sahu