hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

लर्निंग आउटकम्स‎ और 21वीं सदी के‎ कौशल पर‎ डीपीएस में शिक्षकों‎ का‎ प्रशिक्षण”

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,केन्द्रीय‎ माध्यमिक‎ शिक्षा बोर्ड‎ (CBSE)‎ – सेंटर‎ ऑफ एक्सीलेंस, भुवनेश्वर‎ के‎ तत्वावधान में‎ “लर्निंग आउटकम्स‎ एवं‎ पेडागॉजी”‎ विषय‎ पर‎ एकदिवसीय‎ कैपेसिटी‎ बिल्डिंग‎ प्रोग्राम‎ का‎ सफल‎ आयोजन दिनांक‎ 24‎ अगस्त 2025‎ को दिल्ली पब्लिक स्कूल, महाराजपुर (कवर्धा, छत्तीसगढ़) में किया गया।‎ इस‎ प्रशिक्षण में सनराइज पब्लिक‎ स्कूल,‎ एम्बिशन पब्लिक स्कूल,‎ प्रेरणा पब्लिक‎ स्कूल‎ तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल के‎ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने‎ उत्साहपूर्वक भाग‎ लिया। कार्यक्रम का संचालन‎ अभिषेक खंडेलवाल (एकेडमिक डायरेक्टर,‎ डॉ.‎ जे.बी. सिंह‎ मेमोरियल‎ सीनियर सेकेंडरी स्कूल,‎ राजनांदगांव) एवं आशीष‎ तिवारी‎ (एच.ओ.डी. गणित, अभ्युदय‎ स्कूल, कवर्धा) द्वारा‎ किया‎ गया।

कार्यक्रम‎ में‎ लर्निंग‎ आउटकम्स का महत्व, आवश्यकता तथा शिक्षा में‎ बदलाव की अनिवार्यता‎ पर‎ विस्तार से‎ चर्चा हुई। साथ‎ ही‎ Children‎ with‎ Special‎ Needs‎ (CSN)‎ के‎ लिए उपयुक्त‎ लर्निंग आउटकम्स‎ का निर्माण,‎ उनके व्यवहारिक उपयोग, ब्लूम टैक्सोनॉमी‎ के विभिन्न स्तरों‎ के आधार पर अधिगम उद्देश्यों‎ की स्पष्टता,‎ लर्निंग‎ आउटकम्स की विशेषताएँ‎ एवं सही‎ तरीके‎ से उन्हें फ्रेम करने‎ की‎ तकनीक, मूल्यांकन का उद्देश्य‎ एवं आउटकम्स के‎ साथ‎ उसका संरेखण, रूब्रिक्स (Rubrics) के प्रयोग‎ द्वारा‎ निष्पक्ष मूल्यांकन‎ के‎ महत्व‎ तथा 21वीं सदी‎ के‎ कौशल‎ जैसे क्रिटिकल‎ थिंकिंग,‎ क्रिएटिविटी,‎ कोलैबोरेशन और‎ कम्युनिकेशन‎ पर भी‎ गहन विमर्श‎ हुआ।

हैंडआउट‎ गतिविधियों‎ के‎ माध्यम‎ से‎ शिक्षकों‎ ने स्वयं लर्निंग‎ आउटकम्स तैयार कर मंच पर‎ प्रस्तुत‎ किए और‎ मूल्यांकन से जुड़ी नवाचारी‎ रणनीतियाँ साझा कीं, जिससे सभी प्रतिभागियों‎ के बीच विचार-विनिमय और‎ सीखने की प्रक्रिया‎ और अधिक‎ प्रभावी बनी।

इस प्रशिक्षण का‎ उद्देश्य‎ शिक्षकों‎ को आधुनिक शिक्षण‎ पद्धतियों,‎ स्पष्ट‎ अधिगम लक्ष्यों,‎ विशेष‎ आवश्यकता‎ वाले‎ बच्चों‎ के‎ लिए‎ उपयुक्त रणनीतियों, 21वीं सदी के कौशल एवं‎ पारदर्शी‎ मूल्यांकन तकनीकों से सशक्त बनाना था, ताकि‎ छात्रों‎ में‎ दक्षता-आधारित शिक्षा को‎ बढ़ावा दिया‎ जा सके‎ और‎ सीखने के‎ परिणामों‎ में सुधार हो। दिल्ली पब्लिक‎ स्कूल, महाराजपुर‎ की प्राचार्या ग्रेसिया‎ एन‎ फीग्रेड ने‎ कहा‎ – “यह‎ प्रशिक्षण‎ अत्यंत इंटरेस्टिंग और‎ लाभकारी रहा। इस प्रकार‎ के कार्यक्रम शिक्षकों को‎ नई सोच और बेहतर‎ पद्धतियों को‎ अपनाने‎ की‎ प्रेरणा‎ देते हैं, जो‎ सीधे‎ विद्यार्थियों के‎ सीखने‎ के स्तर को‎ उन्नत करते हैं।”

कार्यक्रम‎ के‎ अंत में सभी‎ प्रतिभागियों‎ ने CBSE और‎ सेंटर‎ ऑफ एक्सीलेंस भुवनेश्वर‎ के‎ प्रति‎ आभार व्यक्त किया।‎

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर प्रोत्साहित किया

hindmedianews

रेस्क्यू टीम को मिली मशक्कत के बाद मिली सफलता डिप्टी सीएम के भांजे का मिला शव बरामद

hindmedianews

सेन समाज इकाई माहुद बी का भव्य होली मिलन सम्पन्न, समाज के बुजुर्गो का किया सम्मान,

Chunesh Sahu

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा

hindmedianews

यातायात बालोद पुलिस द्वारा ओव्हरलोड़ माल परिवहन पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश करने पर न्यायालय द्वारा किया गया 45,640/- का जुर्माना. ओव्हरलोड़ माल लोड़ कर परिवहन करने वाले लापरवाह चालक के विरूद्व किया कार्यवाही.

Chunesh Sahu

*पंचायत सचिव गुरु दयाल को वाड्राफनगर तहसीलदार ने शासकीय जमीन से किया बेदखल,10000 जुर्माना लगाते हुए, सात दिवस के भीतर जमीन खाली कर मांगा सूचना।*

Chunesh Sahu