hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुकरैल में मानस गान का भव्य आयोजन**

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कुकरैल, 16 जुलाई 2025: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मानस शक्ति केंद्र कुकरैल के तत्वावधान में ग्राम कांटाकुर्रीडीह में श्री तुलसी के बिरवा मानस मंडली द्वारा एक भव्य मानस गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मानस शक्ति केंद्र कुकरैल की ख्यातिप्राप्त मंडलियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में तुलसी के बिरवा मानस परिवार कांटाकुर्रीडीह, ज्ञान गंगा मानस परिवार मारदापोटी, सरस्वती महिला मानस परिवार नयापारा कुकरैल, आदर्श मानस परिवार सिरौद खुर्द, मानस परिवार सुरही उत्तर बस्तर, और नव जागृति मानस परिवार छिंदभरी ने अपनी मधुर राम भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन मानस शक्ति केंद्र के अध्यक्ष महेश दास मानिकपुरी और सचिव रेवत लाल साहू ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रकला साहू, भीषम साहू, कवि कुलदीप सिन्हा, संरक्षक रूप सिंग साहू, संतोष साहू, और राधेलाल ध्रुव उपस्थित थे। इसके अलावा, मानस शक्ति केंद्र कुकरैल के सदस्य रेखराम यादव, व्यसनारायण पडोटी, ओमप्रकाश पडोंटी, ग्रामवासी, और बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

यह जानकारी मानस शक्ति केंद्र कुकरैल के मीडिया प्रभारी विरेंद्र कुमार कुंजाम ने दी। कार्यक्रम ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति और एकता का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

संबंधित पोस्ट

लोक कलाकार जितेंद्र साहू ने अपने परिवार के साथ खाया बोरे बासी और अपने अंदाज में कहा… अब्बड़ सुहाथे भइया हमर छत्तीसगढ़ के बासी रोज रोज खावो बासी.. नई रहे मन उदासी…

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रारम्भिक वर्ग प्रशिक्षण दामापुर में सम्पन्न 

Sakshi Bansod

सीजीपीएससी रिज़ल्ट  सरगुजा के बेटा–बेटियों का जलवा, मैनपाट की ललिता और सीतापुर के मयंक बने डिप्टी कलेक्टर

Sakshi Bansod

31 अगस्त को पंडरिया में सजेगी संगीत की महफिल राज्य स्तरीय कराओके स्वरंजलि 2.0 सिम्पनी म्यूजिकल ग्रुप के के बैनर तले 

hindmedianews

वनांचल ग्राम सरईसेत में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव

hindmedianews

*केंद्रीय विद्यालय धमतरी के छात्र – छात्राओं को यातायात नियमों के साथ ही दी गई नैतिक शिक्षा की जानकारी* *सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने स्कूलों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता कार्यक्रम*

Chunesh Sahu