hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

खाद की कालाबाजारी कर मनमाने दर पर विक्रय करने के विरोध में सेवा सहकारी समिति कलंगपुर में धरना प्रदर्शन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

आज छ ग प्रदेश/जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा सोसायटीयों में खरीफ फसल के लिए डीएपी,यूरिया एवं अन्य आवश्यक खाद की भारी किल्लत एवं निजी विक्रेताओं द्वारा खाद की कालाबाजारी कर मनमाने दर पर विक्रय करने के विरोध में सेवा सहकारी समिति कलंगपुर में धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार गुंडरदेही श्री कोमल ध्रुव को सौंपा गया!*

ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू ने ज्ञापन में कहा है कि किसानों को पहले तो बीज के लिए भटकना पड़ा,जैसे तैसे व्यवस्था करके बोआई कार्य किये हैं!अब आवश्यक रासायनिक खाद डीएपी, यूरिया,ग्रोमोर,सुपर फॉस्फेट एवं पोटाश की सभी सोसायटियों में भारी किल्लत है जबकि निजी खाद विक्रेताओं के पास आसानी से पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है,जिसे कालाबाजारी कर मनमाने दर पर बेचा जा रहा है और किसान नगदी में खरीदने विवश हैं!इससे भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है क्योंकि व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए सोसायटियों में कृत्रिम खाद संकट पैदा किया गया है!मुख्यमंत्री जी से मांग किया गया है कि तत्काल सोसायटियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जाए,अन्यथा आगामी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के नेतृत्व में रायपुर में जवान-किसान-संविधान सभा के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे!

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जोन अध्यक्ष एवं पूर्व प्राधिकृत अधिकारी तरुण साहू,प्रतापचन्द जैन,वरिष्ठ किसान नेता बलदुराम साहू,पूर्व सरपंच अश्वनी सोनकर,ओमप्रकाश यादव,मोजीराम साहू,सेक्टर प्रभारी गिरेन्द्र यादव,लवकेश यदु,गोपीराम साहू,भोलाराम साहू,के के कटेन्द्र,बूथ अध्यक्ष बसंत ठाकुर,रेखराम ठाकुर,युवराज साहू,बसंत चंद्राकर,उमेन्द्र राम साहू,राजाराम धनकर,ग्वाल सिंह साहू,धरम दास रात्रे,गिरधारी लाल चतुर्वेदी,पूरन महिपाल,आरती राम गंजीर,द्वारिका सिन्हा,घनाराम साहू,केदार साहू,रोमलाल साहू,मरई लाल पारधी,कुन्दल सिन्हा,श्रीमती रमशीला सिन्हा,होमप्रकाश साहू,खिलेंद्र साहू,जगतु राम साहू,पवन साहू,पूरन धनकर,कामता रात्रे,सुखदेव देवांगन,नारायण साहू,शिशुपाल पारधी,इतवार पारधी,मोहन लाल रात्रे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कृषक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे!

संबंधित पोस्ट

जातिगत अत्याचार के खिलाफ नग्न प्रदर्शन

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में श्रमिकों के प्रशिक्षण, निजी उद्योगों में बिना लाइसेंस व अनुमति कार्यरत ठेकेदारों और जल जीवन मिशन के संबंध में पूछा प्रश्न

hindmedianews

कांग्रेस से अध्यक्ष पद पर प्रबल दावेदार हो सकती हैं नीलू राजकुमार अनंत

hindmedianews

राजस्व निरीक्षक की लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, निलंबन की कार्यवाही…..

Chunesh Sahu

पंडरिया पुलिस अपने कार्य के प्रति सजग, अपराधियों व सफेद पोशाक के पीछे छिपे गुनहगारों पर शिकंजा कसने तत्पर

hindmedianews

सविधान दिवस के दिन पत्रकार कल्याण महसंघ जिला इकाई बालोद ने किया मुलाकात

Chunesh Sahu