hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

गुण्डरदेही माता शीतला मंदिर में मनाया गया माता जुड़वास, सैकड़ो भक्तों ने पूजा अर्चना कर माता से मंगा आशीर्वाद

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

गुण्डरदेही माता शीतला मंदिर में मनाया गया माता जुड़वास, सैकड़ो भक्तों ने पूजा अर्चना कर माता से मंगा आशीर्वाद

 

भौतिक तपों से गांव के रक्षा करने वाली माता शीतला का सोमवार को गुण्डरदेही नगर के प्राचीन माता शीतला मंदिर में माता शीतला जी की विशेष पूजा अर्चना कर माता जुड़वास मनाया गया। बता दें कि नगर के माता शीतला मंदिर में माता जुड़वास मनाने की परंपरा कई बीते वर्षों से चली आ रही है। हर साल आषाढ़ के पवित्र महीने में माता शीतला जी की पूजा अर्चना कर माता जुड़वास मनाया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दर्शन पूजन करने आते है। 

 जुड़वास के पवित्र दिन माता जी को प्रसन्न करने के लिए सुबह से ही माता शीतला मंदिर में भजन कीर्तन,सेवा बाजा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा माता शीतला मंदिर में पहुंचकर माता जी के दर्शन कर नीम हल्दी चना दाल दही फूल माला व विभिन्न प्रकार के सामग्रियां माता रानी जी को अर्पित कर अपने व अपने परिवार के खुशहाली के लिए माता जी से कामना कर आशीर्वाद मांगा।

 जुड़वास के दिन को किसानों के लिए भी पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन किसान माता जी की पूजा अर्चना कर फसलों की सुरक्षा और फसल अच्छे से हो इसके लिए प्रार्थना करते है और ऐसी मान्यता है कि जो भक्त जुड़वास के पवित्र दिन माता जी की सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामना माता रानी पूरी करती है।

 सोमवार को बड़े ही धूम धाम से गुण्डरदेही नगर के प्राचीन माता शीतला मंदिर में माता जुड़वास मनाया गया और माता जी को प्रसन्न करने के लिए सुबह से ही भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

 

 इस दौरान माता शीलता मंदिर के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन को शीतला तालाब में पचरी निर्माण और माइक सेट के लिए आवेदन दिया जिसको लेकर अध्यक्ष प्रमोद जैन ने जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया।

 

 पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर और के के राजू चंद्राकर ने माता जी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नगर में कई वर्षो से माता जुड़वास का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाता आ रहा है। माता रानी की कृपा इसी तरह से सभी को ऊपर पड़ती रहे।

 

 जुड़वास कार्यकम में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सर्वप्रथम माता शीतला जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए कामना किए,उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला है मैं निरंतर ही हमारे नगर को सर्व सुविधा युक्त बनाने निरन्तर प्रयास कर रहा हु। जल्द ही हमारा नगर डेवलअप सीटी में तब्दील हो जायेगा। पूर्व विधायक व नगर के राजा राजा राजेंद्र राय ने कहा कि गुण्डरदेही नगर हिंदू मुस्लिम भाई चारा का एक प्रतीक है। यहां सभी तीज त्यौहार सभी पर्व धूम धाम से मनाया जाता आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि माता शीतला तालाब के किनारे किनारे बहुत से घर है जिसका गंदा पानी से तालाब में जाता है और इस तालाब के पानी से हमारे देवी देवताओं का स्नान करते है। जो सही नहीं है। अतः तालाब के किनारे नाली निर्माण कराकर गंदा पानी को नगर के बाहर दूसरे स्थान में ले जाया जाए। माता शीतला मंदिर समित के अध्यक्ष सियाराम सोनकर व मंदिर समिति के सभी सदस्यो ने उपस्थित सभी अतिथियों का फूल माला से स्वागत कर उन्हें जुड़वास कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

इस दौरान जुड़वास कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन,उपाध्यक्ष विजय सोनकर, पूर्व विधायक व गुण्डरदेही के राजा राजा राजेंद्र राय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के के राजू चंद्राकर, दिनेश टावरी,शीतला मंदिर समित के अध्यक्ष सियाराम सोनकर, उपाध्यक्ष श्रवण सोनकर,सचिव बसंत सोनकर संचालक जनक पटेल, सह सचिव छगन सोनकर, उद्घोषक पूनम सिन्हा, खोरबाहरा सनक, मोहन निषाद, राम कृष्ण सोनकर, रविकांत सोनकर, काली माता बैगा द्वारिका सोनकर, रमन कंवर, हेमंतदास मानिकपुरी, नरेंद्र सोनकर, गुहा देवांगन, पुनाराम सोनकर, मोहित सोनकर, उदय यादव, दिलीप यादव, लक्ष्मीनारायण, बंशी सोनकर, हीरालाल सोनकर, बुलऊं ठाकुर, सहित सभी पदाधिकारी व नगरवासीं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

ऑपरेशन सिंदूर के सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला

Chunesh Sahu

वन मंडल अधिकारी कवर्धा के मार्गदर्शन में हो रहा वनों का सुरक्षा:आग व कटाई पर अंकुश 

hindmedianews

पत्रकारों में बजट से निराशा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से खफा रह गए छत्तीसगढ़ के पत्रकार 

hindmedianews

शहीद जवानो व छात्र युवा मंच संगठन के स्थापना दिवस पर 12 जुलाई को नगर निगम सभागार में 100 रक्तवीर करेंगे रक्तदान

Chunesh Sahu

केशलीगोड़ान प्राथमिक विद्यालय :चिरायु टीम ने किया छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण 

hindmedianews

विश्व ध्यान दिवस पर कलेक्ट्रेट में अफसरों ने किया योग ,,, योग शिक्षक रवि प्रकाश पांडेय ने कराया ध्यान योग 

Chunesh Sahu