hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़व्यापारशिक्षास्वास्थ्य

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश :विकास कार्यों में लाएं तेजी, हो गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा/पंडरिया:जनता की अपेक्षाओं और विकास की प्राथमिकताओं को लेकर जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज जनपद पंचायत पंडरिया के सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं अधोसंरचना कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य तय समय सीमा में और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, साथ ही जन शिकायतों का शीघ्र निराकरण हो।

विधायक बोहरा ने केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता को योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ मिले, इसके लिए कोई कोताही न बरती जाए।

बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:

शासकीय स्कूलों एवं शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण हटाने के लिए कड़े निर्देश।

किसानों को बीज, खाद व कीटनाशकों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात।

धान खरीदी केंद्रों की सुरक्षा और उठाव व्यवस्था की समीक्षा।

राशन दुकानों की अनियमितताओं पर कार्रवाई के निर्देश।

बकेला, चतरी और पुटपुटा जलाशयों सहित सिंचाई से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश।

महिला चौपाटी निर्माण, पानी टंकियों की सफाई, सौंदर्यीकरण, नालियों की सफाई और अवैध अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने की बात।

पीएम जनमन योजना के तहत आवास निर्माण को गति देने पर भी जोर।

इस अवसर पर विधायक बोहरा ने कहा कि ,हमारी सरकार विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रही है। जो काम कांग्रेस सरकार के दौरान ठप्प पड़े थे, वे अब ट्रिपल इंजन की ताकत से तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों में विशेष तेजी लाई जा रही है ताकि आमजन को बुनियादी सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल सकें।

विधायक ने कहा कि “एक जनप्रतिनिधि के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि मैं विकास कार्यों की सतत निगरानी करूँ और जनता को योजनाओं का लाभ बिना बाधा के मिले। इसी भावना से यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।

यह बैठक न केवल विकास की रफ्तार को परखने का अवसर रही, बल्कि जनसेवा की प्रतिबद्धता को दोहराने का भी एक सशक्त मंच बनी। विधायक बोहरा के स्पष्ट निर्देशों से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में पंडरिया क्षेत्र में विकास की गति और पारदर्शिता दोनों में तेजी आएगा।

 

संबंधित पोस्ट

*स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाते हुए गांव के साफ सफाई में जनमानस दे अपना योगदान : रंजना साहू* *भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में ग्राम भोथली में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक ने भूमिपूजन।*

Chunesh Sahu

ग्राम गोइन्द्री में 08 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

rakeshbhaskar

*देशव्यापी ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’: गुंडरदेही से लेकर पूरे भारत में गूंजी गौ-माता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने की मांग*

Chunesh Sahu

*एनएसएस के समापन शिविर में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर* *एनएसएस को बताया नेतृत्व और चरित्र निर्माण की पाठशाला*

Chunesh Sahu

सेठानी का ताज अब एपीओ के सिर पर है।” “सीईओ तो सिर्फ मोहरा हैं, असली कमान संविदा एपीओ के हाथ में है।” जिला पंचायत की सेठानी की कहानी — संविदा एपीओ बना मुखिया

Chunesh Sahu

*वीर सपूत के अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब* *गृहग्राम में पूरे सम्मान के साथ किया गया शहीद मनीष नेताम का अंतिम संस्कार*

Chunesh Sahu