hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

ग्राम गोइन्द्री में 08 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*आबकारी विभाग मुंगेली की छापेमार कार्रवाई*

मुंगेली जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी वृत्त पथरिया द्वारा ग्राम गोइन्द्री में छापेमार कार्यवाही कर 08 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर साय ने बताया कि आरोपी कार्तिक राम यादव को मौके से पकड़कर उसके विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी उम्मी रूमा एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

 

संबंधित पोस्ट

सिकोसा में देशी कंपोजिट मदिरा दुकान के कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण**

Chunesh Sahu

फिर एक बेटी की अस्मत लूटने की कोशिश, FIR दर्ज~ कुकदुर थाना का मामला

hindmedianews

जनमन योजना के सड़क व आवास से बैगा समुदाय में सरकार प्रति बढ़ी भरोसा, स्वयं निर्माण कराने में हो रही खुशी

hindmedianews

राजकुमार अनंत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को बांटा फल, लिया आशीर्वाद 

hindmedianews

भाजपा की विकासवादी नीतियों और जनहित के कार्यों से हुई जनविश्वास की जीत : भावना बोहरा

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री को कबीरधाम में माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

hindmedianews