
*सेवा, सुरक्षा और संस्कार का संगम : विश्व हिंदू परिषद, दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न*
कुरूद (धमतरी), 29 मई 2025।
विश्व हिंदू परिषद – दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में आयोजित प्रांत स्तरीय दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन आज भव्य पंथ संचलन के साथ हुआ। यह सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 22 से 29 मई 2025 तक कुरूद नगर में आयोजित किया गया था।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मातृशक्ति को शारीरिक, मानसिक व आत्मिक रूप से सशक्त बनाना रहा। बहनों को आत्मरक्षा, दंड संचालन, शस्त्र संचालन, रणनीति, अनुशासन, सेवा भावना एवं संस्कार के माध्यम से राष्ट्र सेवा हेतु तैयार किया गया।
पंथ संचलन बना आकर्षण का केंद्र, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
समापन दिवस पर नगर में निकले दुर्गावाहिनी के सशस्त्र पंथ संचलन ने जनमानस को अभिभूत कर दिया।
“जय भवानी! जय शिवानी! जय श्रीराम!” के गगनभेदी नारों के साथ जैसे ही दुर्गावाहिनी की बहनें शौर्य प्रदर्शन करती हुई नगर भ्रमण को निकलीं, पूरा कुरूद नगर उमड़ पड़ा।

नगरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर व पटाखे फोड़कर बहनों का स्वागत किया। कई स्थानों पर नागरिकों ने घरों की छतों से पुष्पवर्षा की, तो गलियों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने तालियों से अभिवादन किया। यह दृश्य केवल एक संचलन नहीं, बल्कि नारी शक्ति, राष्ट्र गौरव और सांस्कृतिक चेतना का पर्व बन गया।
पंथ संचलन में बहनों ने दंड संचालन, अस्त्र कौशल व अनुशासन का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिससे लोगों में गर्व, आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार हुआ। कई बुजुर्गों ने कहा – “ऐसा आयोजन पहली बार देखा है जिसमें नारी शक्ति इस रूप में सामने आई हो।” इस शानदार सफल आयोजन के लिए गणमान्य लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री रामचंद देवांगन को विशेष बधाई देते हुए संगठन के कार्यों में सहयोगी बनने की इच्छा जताई।
कार्यक्रम में संत श्री उमेशानंद गिरी जी का आशीर्वचन प्राप्त हुआ मुख्य अतिथि के तौर पर सरस्वती शिशु मंदिर के ट्रस्टी श्री देवनाथ सोनी जी का सानिध्य मिला तथा विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री ने मुख्या वक्ता के तौर पर समाज की बेटियों के साथ हो रहे लव जिहाद, धर्मांतरण और सिनेमा में परोसे जा रहे अश्लील कंटेंट के खिलाफ जागरूक रहने और स्वयं एवं परिवार को बचाए रखने की बात कही।।
संगठन की एकजुटता ही– सफलता की कुंजी बनी
इस आयोजन को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद – धमतरी संगठन की समर्पित टीम का विशेष योगदान रहा।
जिलाध्यक्ष श्री यशवंत साहू जी, जिला मंत्री रामचंद देवांगन,
जिला सहमंत्री दीपक सोनी जी,
जिला संयोजक रवि कुमार साहू जी,
जिला सह संयोजक श्री तुषार साहू जी,
जिला संयोजिका श्रीमती भूमिका कोर्राम जी,
जिला प्रचार प्रमुख योगेंद्र साहू जी,
धर्म प्रसार प्रमुख श्री दक्षिणेंद्र गिरी जी,
विधि प्रमुख श्री लक्ष्मीकांत द्विवेदी जी,
सत्संग प्रमुख भागीरथी सोनकर जी,
गौ रक्षा प्रमुख टोकेश साहू जी,
प्रखंड मंत्री मिथलेश साहू जी,
प्रखंड संयोजक श्री कुंजबिहारी साहू,
प्रखंड अध्यक्ष लक्की साहू जी,
गौरक्षा प्रमुख नमन जैन,
प्रखंड संयोजिका श्रीमती कविता कुर्रे जी
तथा नगर, ग्राम, खंड, प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात परिश्रम कर इस प्रशिक्षण वर्ग को एक यज्ञ के समान सफल बनाया।
यह वर्ग एक उद्घोष है —
👉 “राष्ट्र रक्षा ही धर्म रक्षा है, और धर्म रक्षा ही नारी शक्ति का सम्मान है।”
चुनेश साहू 7049466638





