hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

दोनर क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते तीन हाईवा और लीलर क्षेत्र से एक हाईवा को जब्त

 

धमतरी(प्रखर) कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने आज भखारा तहसील के सेमरा क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन करते एक एक हाईवा जप्त किया, जिसे भखारा थाने में अभिरक्षा में रखा गया। इसी तरह धमतरी तहसील के दोनर क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते तीन हाईवा और लीलर क्षेत्र से एक हाईवा को जब्त किया गया है। इन वाहनों को कलेक्टोरेट स्थित कम्पोजिट भवन में अभिरक्षा में रखा गया है। जिले के खनिज अधिकारी  हीरादास भारद्वाज ने बताया कि महानदी से लगे कोलियारी क्षेत्र में भी जेसीबी की सहायता से परिवहन के लिए प्रयुक्त रैंप को 2-3 जगहों पर क्षतिग्रस्त किया गया। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। श्री भारद्वाज ने यह भी बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम, गौण खनिज नियम के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रारम्भिक वर्ग प्रशिक्षण दामापुर में सम्पन्न 

Sakshi Bansod

रजत जयंती पर आबकारी विभाग ने किया रक्तदान……

Chunesh Sahu

तेज़ रफ़्तार का कहर! ब्यासनगर के पास भीषण सड़क हादसा यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों घायल — कार से टक्कर के बाद हुआ हादसा, Video वायरल

Sakshi Bansod

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वाधान में 12 दिवसीय समर कैंप का आज हुआ समापन….. बच्चों ने सीखा अनेक गतिविधियां…

Chunesh Sahu

राइस मिल में डांका डालने वाले 9 अपराधी गिरफ्तार 

hindmedianews

 पाण्डातराई पुलिस ने अपहृता नाबालिग बालिका को बरामद कर उसके पिता को किया सुपुर्द

hindmedianews