hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

सीएम साय कैबिनेट के साथ महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी….!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हो चुके हैं। इस दौरान वे त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। और प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया और सुबह 9:40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद 11:15 बजे अरेल घाट और 11:30 बजे त्रिवेणी संगम पहुंचकर कुंभ स्नान एवं पूजन-अर्चना करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे प्रयागराज स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचेंगे, जहां वे राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री साय शाम 4:50 बजे प्रयागराज से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ से कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में छत्तीसगढ़ पवेलियन में निःशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा और परिवहन की सुविधा दी गई है।

संबंधित पोस्ट

अनुशासित पार्टी को धूमिल करने वाले भाजपा नेता को करे पार्टी से बाहर: मुकेश साहू (पार्षद)

Chunesh Sahu

विभागीय ढिलाई की चरम हद:अधिकारियों की “निगरानी–शून्यता” से हुई वन्यजीवों की हत्या, SDO से बीटगार्ड तक संलिप्तता की गंध, कड़़क कार्रवाई की आवश्यकता

hindmedianews

पंडरिया विधानसभा के विकास एवं सेवा का परम सौभग्य देने के लिए आप सभी मेरे परिवारजनों को मैं प्रणाम करती हूँ : भावना बोहरा

hindmedianews

एकलव्य आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन अब 30 मई तक आमंत्रित

Chunesh Sahu

पंडरिया को मिली बड़ी शैक्षणिक सौगात: 4.41 करोड़ की लागत से बनेगा 250 सीटर अत्याधुनिक नालंदा परिसर

Sakshi Bansod

संविदा कर्मचारियों की भर्ती में धांधली का आरोप. अखिल भारतीय विद्यार्थि पारिषद ने किया शिकायत… 

Chunesh Sahu