
पंडरिया ,ग्राम महली में नवरात्रि पर्व का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें माँ शारदा जगराता उदका की प्रस्तुति, विभिन्न नामी कलाकारों द्वारा कराओके जागरूकता कार्यक्रम, गिताराम जितेंद्र व घनश्याम कें जगराता व नंदकुमार कें जगराता कार्यक्रम शामिल थे।
दशहरा उत्सव भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अंतिम दिवस पर रघुराई चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। रघुराई चंद्राकर द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु 2100 रुपए पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर महली निवासी व्याख्याता तुलस चंद्राकर द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने पिता जी की स्मृति में 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को 1001 रुपए व स्मृति चिन्ह तथा 10वीं व 12वीं में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने पर 201 रुपए व स्मृति चिन्ह पुरे परिवार की ओर से प्रदान करने की घोषणा की गई।
दुर्गा समिति द्वारा गांव के सम्मानित जनों को श्री फल व गमछा भेंट कर आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम का संचालन तुलस चंद्राकर व अनिल साहू ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।








