hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं के साथ मनाया तीज मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने की भागीदारी 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा :पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा बुधवार को सामुदायिक भवन, पंडरिया में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की 1500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन हेतु सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक भावना बोहरा ने प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं को सम्मानित कर तीज पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी, वहीं उनके साथबड़े ही उत्साहव व विभिन्न गतिविधयों के साथ उत्सव को मनाया।

कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले समूह को 11,000 रुपए, द्वितीय स्थान को 5,100 रुपए, तृतीय स्थान को 2,100 रुपए एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को 5,100 रुपए, द्वितीय स्थान को 2,100 रुपए, तृतीय स्थान को 1,100 रुपए एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में तीज क्विन की विजेता एवं उपविजेता को भी ट्रॉफी से भावना बोहरा ने सम्मानित कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि यह बहुत खुशहाली का अवसर है। तीजा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति,परंपरा एवं नारी शक्ति के प्रतीक पर्व के रूप में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। तीजा में सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना लेकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में मान्यता है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” इसी मान्यता का अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर रही है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि तीज-त्यौहारों की परंपरा काफी समृद्ध है। यहां की महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेत-खलिहानों में काम करके देश और प्रदेश की समृद्धि में योगदान दे रही हैं। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ की महिलाओं में तेजी से शिक्षा और साक्षरता का प्रसार हुआ है। तीज का व्रत संकल्प शक्ति और अखंड सौभाग्य की कामना का प्रतीक पर्व है। यह पर्व उन सभी माताओं-बहनों की शक्ति को भी दर्शाता है कि वे एक पत्नी के रूप में अपने पति की दीर्घायु की लिए इतनी कठिन निर्जला व्रत रखतीं हैं। यह एक प्रकार से महिलाओं की सहनशीलता, समर्पण और हमारी संस्कृति एवं सभ्यता के साथ ही धार्मिक आस्था को भी यथार्थ करती है।

 

उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं है बल्कि आप सभी नारी शक्तियों के सामाजिक,धार्मिक और एक पत्नी,बेटी व माँ के रूप में आपकी भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का हमारा प्रयास है। आज केंद्र व छत्तीसगढ़ की सरकार भी महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनकी शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा और सशक्तिकरण के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में अतुलनीय कार्य कर रही है।

 

कार्यक्रम में  रेखा पांडेय, इंद्राणी चंद्रवंशी, ज्योति चंद्राकर, मधु तिवारी, पिंकी पाहुजा, , सुषमा, सविता, नीतू, भारती, शिवकुमारी, लता बैस, राजकुमारी सहित सभी मंडलों की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, कबीरधाम जिला एवं पंडरिया मंडल भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना बोड़ला क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

Sakshi Bansod

घर को कब्जा कर मकान में लगे बोरवेल्स के समान को चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

वायुसेना अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 28 जुलाई तक

hindmedianews

वेयरहाउस में चावल हेरा-फेरी का गोरखधंधा उजागर – जिम्मेदार कौन ?

rakeshbhaskar

*आम आदमी पार्टी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न…* *17 टीमें करेगी विधानसभा का दौरा, बनाएगी हर बूथ में संगठन*

Chunesh Sahu

जनचौपाल : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सुनी जिले के नागरिकों की समस्याएं

hindmedianews