
धमतरी- जिले के आबकारी विभाग में इन दिनों भर्राशाही और तानाशाही जैसा हाल देखने मिल रहा है। बात फिर चाहे शराब की अवैध बिक्री की हो या फिर होटल ढाबों में शराब के बेधड़क परोसने की। यहां सब कुछ चलता है। हालांकि ये मामले तो साल भर सामने आते ही रहते हैं, बहुत से जागरूक ग्रामीण व शहर के नागरिक इन मुद्दों को लेकर प्रशासन के दरवाजों में दस्तक भी देते रहते हैं, लेकिन सार्थक परिणाम लगभग शून्य ही आते हैं। हां कभी कभी दिखावे की कार्यवाहियां भी की जाती हैं, जो नाकाफी साबित होती है साथ ही इन कार्यवाहियों की चपेट में सिर्फ छोटे मामूली लोग ही आते हैं।
यह सब मामले सुर्खियों में ही है कि इस बीच अब एक अलग तरह की खबर जिले के आबकारी विभाग से निकल कर आई है, जहां विभाग से सेवानिवृत वाहन चालक को रिटायर हुए लगभग 5 माह हो चुके हैं, लेकिन वो अब तक विभाग की सरकारी गाड़ी चलाते नज़र आता है। जबकि विभाग के अधीन एक अन्य नियमित वाहन चालक भी है जो दूसरे विभाग में संलग्निकरण में चल रहे हैं, विभाग की मूल वाहन चालक अपनी विभाग वापसी हेतू आवेदन भी किए है।
इस मामले में विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि सेवानिवृत्त वाहन चालक वर्तमान जिला अधिकारी की मेहरबानी से अब तक वहां टिका हुआ है, लेकिन तनख्वाह किस मद से भुगतान किया जा रहा ये एक बड़ा सवाल है?
सूत्रों कि माने तो अवैध मिलावटी शराब, ढाबा,खोमचे से वसूली के सारे रास्ते उस चालक को पता है, यही वजह है कि साहब भी उसे मुक्त नही कर रहे, और इनके जरिए अपनी जेबें भर रहें हैं
बहरहाल इस मामले में जब हमने जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा से सवाल किया तो वे हमारे किसी भी सवाल का जवाब देने से बचते रहे। उनका कहना है कि जो समाचार लिखना है लिख लो, कैमरे के सामने मैं कुछ भी नही कहना चाहता, बस वाहन चालक मेरे साथ चलता था,बाकी मैं इस मामले में कुछ नही बोलूंगा उन्होंने मात्र इतना ही कहा कि अब वो ड्राइवर नही आयेगा!

जिले के आबकारी अधिकारी के इस रवैए और मामले में कुछ भी जानकारी साझा न करना कई सवालों को भी जन्म देता है…. वहीं यह इसमें एक सवालों का जवाब भी इंगित करता है कहीं अवैध मिलावटी शराब, ढाबा खोमचे, गांव मोहल्लों में बिकने वाले शराब की अवैध राजस्व कमाई की वसूली का सरगना कहीं …?.?.?.?.???
खैर आगे जब हमारे द्वारा जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी से सवाल किया गया तो उन्होंने मामले को संज्ञान लेकर जांच का आश्वासन दिया है।
चुनेश साहू 7049466638





