hindmedianews
Breaking News
अन्य

निदान’ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री चुन्नीलाल साहू पहुंचे दिव्यांगजनों की मदद करना पुण्य का काम-सांसद श्री साहू

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

निदान’ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री चुन्नीलाल साहू पहुंचे
दिव्यांगजनों की मदद करना पुण्य का काम-सांसद श्री साहू

धमतरी 13 फरवरी 2024/जिले में दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आयोजित निदान कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू आज कम्पोजिट भवन में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, कैलिपर्स, श्रवण यंत्र ट्रायसायकिल, व्हीलचेयर आदि प्रदान कर लाभान्वित करने के लिये आयोजित ’निदान’ कार्यक्रम में शामिल हुये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि दिव्यांगता मानव जीवन का सबसे बड़ा अभिषाप है, इसका दर्द वहीं बयां कर सकता है, जो इससे पीड़ित हो। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की हर तरह से मदद करना हमारा कर्तव्य है और यह पुण्य का काम है। उन्होंने दिव्यांगजनों की मदद करने वाली संस्था और समितियों की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह कार्य पूजा के समान है। इसके लिये श्री साहू ने संस्था को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने दिव्यांगजनों से चर्चा की और उन्हें दी जा रही रही शासन की योजनाओ, सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल में लगे अन्य विभागों के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और स्टॉलों में दी जा रही सुविधाआें की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्रायसायकिल और व्हीलचेयर का वितरण भी किया।
निदान कार्यक्रम के दूसरे दिन आज कुल 118 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिसमें से 09 दिव्यांगजनों को ट्रायसायकिल, 08 को व्हीलचेयर, 27 को श्रवण यंत्र, 16 को कृत्रिम हाथ-पैर, 03 को बैटरी/चार्जर वितरित किया गया। साथ ही 20 लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, 09 लोगों का निराश्रित पेंशन, 09 लोगों को यूडीआईडी कार्ड बनाकर प्रदाय किया गया। साथ ही श्रम विभाग विभाग की ओर से 17 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। ’निदान’ कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अलावा अन्य विभागों के द्वारा भी स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इनमें श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड, नवीनीकरण, योजना आवेदन पंजीयन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, सिकलसेल परीक्षण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड नवीनीकरण, मोबाइल नंबर अपडेशन तथा जिला अग्रणी बैंक द्वारा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना संबंधी स्टॉल शामिल है।

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

धमतरी 13 फरवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से जिले के मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी तहसील के ग्राम कोड़ेगांव रैयत के जयलाल मरकाम की पेड़ का डंगाल गिरने से मृत्यु हो गई। इसके फलस्वरूप उनकी पत्नी श्रीमती हीरोबाई मरकाम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। इसी तरह स्थानीय महिमा सागर वार्ड के श्री अजय कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती अंजुला कश्यप को चार लाख रूपये तथा ग्राम सारंगपुरी के श्री नरेन्द्र निषाद क श्री नरेन्द्र निषाद की रूद्री बैराज में डूबने से मृत्यु होने के मद्देनजर उनकी पत्नी श्रीमती रेखाबाई निषाद को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है।

 

समाचार

अग्निवीर वायुसेना की ऑनलाईन परीक्षा 17 मार्च से

धमतरी 13 फरवरी 2024/ भारतीय सैन्यबलों में अग्निवीर वायुसेना के लिये ऑनलाईन आवेदन 17 जनवरी से 11 फरवरी तक आमंत्रित किये गये थे। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र पुष्पा चौधरी ने बताया कि इसकी ऑनलाईन परीक्षा आगामी 17 मार्च से प्रारंभ होगी। गौरतलब है कि कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में अग्निवीर वायुसेना परीक्षा के लिये निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। इच्छुक आवेदक अपनी ऑनलाईन आवेदन की आईडी एवं मोबाईल नंबर के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी अथवा कार्यालय के फोन नंबर 07722-230019 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

समाचार

अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिये ऑनलाईन आवेदन 22 मार्च तक

धमतरी 13 फरवरी 2024/भारतीय सैन्य बलों अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिये ऑनलाईन आवेदन 22 मार्च तक आमंत्रित किये गये हैं। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने बताया कि अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, टेक्नीकल, क्लर्क/स्टोर कीपर, ट्रेड्समेन (10 वीं पास), ट्रेड्समेन(8 वीं पास), अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला) पदों पर अग्निवीर की भर्ती की जायेगी। इसके लिये शैक्षणिक योग्यता आठवीं से बारहवीं तक और आयुसीमा 30 अक्टूबर 2024 को 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक है। आवेदक भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी के फोन नंबर 07722-230019 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

समाचार

किसान बाजार के लिये 12 किसानों ने कराया अस्थाई पंजीयन

सुबह 8 से 10 बजे तक पुराने कृषि उपज मंडी धमतरी में किया जा रहा पंजीयन

धमतरी 13 फरवरी 2024/कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की पहल पर पुरानी कृषि उपज मंडी धमतरी में किसान बाजार पुनः शुरू किया जायेगा। इसके लिये गत दिनों पुरानी कृषि उपज मंडी में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग और कृषि उपज मंडी के अधिकारियों द्वारा बैठक आहूत की गई, जिसमें मौके पर 12 किसानों का अस्थाई पंजीयन किया गया एवं अगले सप्ताह से किसान बाजार प्रारंभ करने की सहमति बनी। सहायक संचालक, उद्यानिकी विभाग श्री कुशवाहा ने बताया कि धमतरी के आसपास 15 किलोमीटर की दूरी तक आने वाले ग्रामों का सर्वे कर किसानों को सूचित किया जा रहा है। पुराने कृषि उपज मंडी में सुबह 8 से 10 बजे तक किसान उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। किसानों के पंजीयन के लिये 2 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, राजस्व रिकॉर्ड (ऋण पुस्तिका) आवश्यक है।

 

 

समाचार

जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

 

धमतरी 13 फरवरी 2024/कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने गत दिनां जिला स्तरीय टास्क फोर्स की अध्यक्षता करते हुये जिले में खनिज रेत परिवहन करने वाले वाहनों की जांच करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने जिले में संचालित निर्माण कार्यों के लिये खनिजों की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्माण विभागों द्वारा जारी निर्देशानुसार रायल्टी चुकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिये भी निर्देशित किया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम धमतरी डॉ.विभोर अग्रवाल सहित निर्माण और खनिज विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

समाचार

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की सर्जरी कर की विस्तृत समीक्षा

 

धमतरी 13 फरवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक आहूत की गई। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की सर्जरी कर विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर ने टी.बी. उन्मुलन कार्यक्रम के तहत् सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारीयों को अपने चिकित्सकीय सम्पर्को जैसे मेडिकल स्टोर्स, निजी नर्सिंग होम्स, एन.जीओ को निक्षय मित्र बनाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिये। साथ ही उपचाररत मरीजों को अतिरिक्त पोषण के रूप फुड बॉस्केट आयुष विग एवं रेडक्रॉस के साथ समन्वय देने कहा गया। कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल ने बताया कि जिले में पंजीकृत रोगी की संख्या 99 पीबी केस एवं 96 एमबी केस उपचाररत है। इस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कोई भी केस नया पंजीकृत होता है, उसके आसपास के लोगों का सर्वे कर इसके प्रभाव में कमी लाने तत्काल आवश्यक दवाई मुहैय्या कराई जाये तथा लोगों में जागरूकता लाने प्रचार-प्रसार किया जाये। अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत् ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने के निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिये।

इसके अलावा बैठक में कलेक्टर ने मलेरिया नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत् लगातार निगरानी रखने तथा मलेरिया व डेंगु मुक्त जिला बनाने के लिये मच्छर से बचाव के उपाय के रूप में मच्छरदानी का प्रयोग, नीम के पत्ती का धुंआ करने व अपने आस-पास मच्छर न पनपने देने के उपाय संबंधी जागरूकता लाने कहा। असंचारी रोग कार्यक्रम के तहत् कैंसर रोगीयों का उपचार, किमोथेरेपी जिला अस्पताल में की जा रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप मरीजों का भी उपचार निःशुल्क सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है। कलेक्टर ने आयुष विंग एवं एलोपैथी अस्पताल के सभी चिकित्सको को आपसी समन्वय से मरीजों को आवश्यक औषधी उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने कहा कि मरीजों को तत्काल रिलिफ के लिए एलोपैथी और दूरगामी अच्छे परिणाम के लिए आयुर्वेदिक औषधी जरूरी है। सभी स्वास्थ्यगत समस्याओं के उपचार में एलोपैथी के साथ आयुर्वेदिक औषधी को भी दिया जाये।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी के साथ समन्वय कर शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं। जिला अस्पताल में गर्भवती माताओं के प्रसव एवं इससे संबधित आई.सी.यू यूनिट को क्रियाशील, ओ.पी.डी. मरीजों का शत-प्रतिशत सिकलिन जांच करने व टेलीमेडिसिन के लिए सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक निश्चित दिवसों में एक घंटा के लिए चिकित्सकीय सलाह रोस्टर तैयार करने कहा गया। बैठक में जिले के सभी शासकीय अस्पतालों को कायाकल्प, एन.क्यु.ए.एस, लक्ष्य, मुस्कान कार्यकम के तहत् गुणवत्ता लाने संबंधी मूल्यांकन की जानकारी देते हुये बताया गया कि इसके तहत् सिविल अस्पताल नगरी लक्ष्य एवं एन.क्युए.एस में सर्टीफाइड हो चुका है। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारी एवं चटौद भी सर्टीफाइड हो चुका है। इस पर कलेक्टर ने और अच्छा कार्य करने प्रोत्साहित किया। साथ ही अन्य अस्पतालों को इस कैटेगरी में लाने के लिए जो भी कमी है, उसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिये है।

 

समाचार

सांसद श्री चुन्नीलाल साहू ने लगायी चौपाल, सुनी समस्याएं

 

धमतरी 13 फरवरी 2024/सांसद महासमुंद श्री चुन्नीलाल साहू ने आज धमतरी प्रवास के दौरान कम्पोजिट भवन के सामने आयोजित निदान कार्यक्रम में चौपाल लगाकर दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवेदकों से रू-ब-रू चर्चा की और उनकी समस्या, शिकायत और मांगों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री उमेश साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि तथा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

अन्य संस्कृति की प्रभाव से छत्तीसगढ़ी संस्कृति ह्रास न हो- रवि मानिकपुरी

hindmedianews

पुल के नीचे खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई…. हत्या की आंशका जताई जा रही है….मगरलोड पुलिस जांच में जुटी हुई है…

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

भाजपा की डिजिटल सदस्यता अभियान: संख्या दिखाने गुमराह कर रही लोगों को भाजपा, कलंकित न हो 

hindmedianews

मुख्यमंत्री के आने से पहले बड़ी शिकायत? करोड़ों की पानी टंकियां बंद, ग्रामीणों को बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा, मुंगेली लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही उजागर, शिव सेना ने जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन

rakeshbhaskar

Chunesh Sahu