hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

जुआरियों को 52 पत्ती तास से जुआ खेलते  बोडला पुलिस ने धरदबोचा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
जुआरियों से नगदी रकम एवं 52 पत्ती ताश पुलिस ने किया जप्त
बोडला, कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया  पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोडला निरीक्षक  व्यासनारायण चुरेंद्र के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने लगातार असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक- 02.02.2024 को क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मिनमिनिया रोड के किनारे स्थित तालाब के पास एवं ग्राम मिनमिनिया रोड के किनारे पीपल पेड़ के पास में कुछ जुआरियों के द्वारा 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस टीम तैयार कर मुखबीर के बताये पते पर जाकर रेड कार्यवही किया गया। जहां पर जुआ खेलने वाले पुलिस को आते देख कर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें (1)फूलेश राम पटेल (2) बिहारी पटेल (3)कामता प्रसाद पटेल (4)सहदेव पटेल सभी साकिन ग्राम मिनमिनिया(5) शिवकुमार पटेल साकिन मोतीमपुर थाना बोडला को मिनिमिनिया रोड किनारे स्थित तालाब के पास से जुआ खेलते पकड़ा गया। जिनके जुआ फड से नगदी रकम 1750/ रुपये व 52 पत्ती ताश पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना बोडला में अपराध क्रमांक-14/2024 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। ग्राम मिनमिनिया रोड किनारे स्थित पीपल पेड़ के पास दूसरे जुआ फड से जुआ खेलते (1) बनाफर पटेल (2)संजू यादव (3)मैतलाल पटेल (4)विशंभर पटेल (5)शंकरराम पटेल सभी सकिन ग्राम मिनमिनिया थाना बोडला जिला कबीरधाम को आम जगह पर जुआ खेलते पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। जिनके जुआ फड से 52 पत्ती ताश नगदी रकम 1450/ रुपये कब्जा पुलिस लेकर आरोपियों के विरुद्ध थाना बोडला में अपराध क्रमांक- 15/2024 धारा 3(2)छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में थाना बोड़ला पुलिस टीम का सराहनी योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन व सांकेतिक चक्काजाम

hindmedianews

वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

Sakshi Bansod

पंडरिया विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य वनांचल क्षेत्रों में विकास की तेज रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹14.58 लागत की 3 सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

hindmedianews

संकुल केंद्र बिरकोना में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का हुआ आयोजन

hindmedianews

सिवनी में बनेगा जिला एवं सत्र न्यायालय भवन ,,उच्च न्यायालय बिलासपुर के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा एवं उच्च न्यायालय बिलासपुर के जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी ने किया वर्चुअल भूमिपूजन

Chunesh Sahu

हरेली त्यौहार के अवसर पर युवा ब्राम्हण समाज बालोद के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण,,

Chunesh Sahu