hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

गांजा तश्कर गिरफ्तार , एक किलो ग्राम गांजा  सहित मोटर साइकिल बरामद 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम/बोडला, अवैध शराब, गांजा तश्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबीर तंत्र को मजबूत कर लगातार क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीरों से आवश्यक चर्चांए की जा रही है। जिस पर विश्वसनीय मुखबीर से दिनांक 20.01.2024 को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल होन्डा LIVO रेड ब्लू कलर का बिना नम्बर से बोरिया बैजलपुर की ओर से अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर बोडला की ओर जा रहा है उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सूचना को जिले के वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुये प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर हमराह स्टाप के साथ तरेगांव जंगल रोड तालाब के पास बोडला के पास उक्त संदिग्ध मोटर सायकल होन्डा LIVO रेड ब्लू कलर का बिना नम्बर के चालक को रूकवाकर कानूनी प्रकियाओं का पालन करते हुये तलाशी ली गई तलाशी पर मोटर सायकल के डिक्की में पिट्ठू के बैंग के अदर रखे 1.00 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 20,000 रूपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल होन्डा LIVO रेड ब्लू कलर का बिना नम्बर कीमती 70,000 रूपये जुमला 90,000 रूपये को विधिवत जपत किया गया। आरोपी अजय मरकाम पिता सीताराम मरकाम उम्र- 36 वर्ष साकिन बोरिया चौकी बैजलपुर थाना बोडला जिला कबीरधाम (छ.ग.) का कृत्य धारा 20(ख्) एनडीपीएस का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र, उपनिरीक्षक सुरेश कश्यप, सउनि गोविंद चन्द्रवंशी, प्रधान 453,422, आरक्षक 650,202,758,142 ,383 का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

ड्रोन के माध्यम से खेतों में दवाई का छिड़काव का हुआ प्रदर्शन –

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में श्रेष्ठ कार्य :सहायक शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर हुए सम्मानित 

hindmedianews

तहसील एवं एसडीएम कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव – आम जनता की लगातार शिकायतों के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता बरकरार

Chunesh Sahu

रक्तदान करने वालों को मिलेगा हेलमेट! राजनांदगांव में विशाल रक्तदान शिविर, फ्री चेकअप और दंत जांच भी”

Sakshi Bansod

सुशासन तिहार में जनता से रूबरू हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा— जनसेवा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तारीख घोषित,

Sakshi Bansod