कबीरधाम / पंडरिया 21/09/2023: कबीरधाम मार्ग पंडरिया से महज 2 किलो मीटर की दूरी पर स्थित हाफ नदी के किनारे पर विराजमान अघोरेश्वर भगवान राम द्वारा स्थापित ” अघोरपीठ ” श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान के द्वारा 21 सितंबर को प्रतिवर्ष स्थापना दिवस मनाया जाता है ।
समूह के सदस्यों एवं भक्तों से जानकारी प्राप्त करने पर बताए कि समूह का मुख्य उद्देश्य लोगों को समाजिक , धार्मिक, स्वास्थ्य तथा देश प्रेम को लेकर समय समय पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है, समूह की सबसे बड़ी खासियत यह है की यहां किसी जाति , समुदाय या व्यक्ति विशेष नही है । यहां समाज के विभिन्न वर्गों को समानता का विशेष दर्जा दिया जाता है जिससे समाज तथा देश का विकास हो सके ।
इस स्थापना दिवस समारोह में एक पिकअप को यथा संभव सजा कर पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम एवं अध्यक्ष श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान, पूज्य अघोरेश्वर सम्भव राम का तैल चित्र को विधिवत पूजन कर जयकारा लगाते हुए नगर में रैली कर भाव पूर्ण भ्रमण कराया गया।वहीं वापस आश्रम पहुंचने पर पुनः पूजा अर्चना किया गया आश्रम प्रांगण में स्थित ध्वज स्तंभ में पुष्प से बंधे हुए ध्वज को फहराने के बाद सफल योनि नामक महा ग्रंथ का भी पाठ किया गया ।
इस पावन अवसर पर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान के लिए निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें 108 लोगों ने अपनी परीक्षण कराया तथा निः शुल्क दवा भी प्राप्त किए वहीं आंख से संबंधित रोगों का निदान किया गया जिसमें 25 लोगों का मोतियाबिंद पाया गया जिसे जिला अस्पताल कबीरधाम में निः शुल्क आपरेशन कराने का सलाह दिया गया इस आयोजन से लोगों को अच्छी सहायता मिली कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के लिए प्रसाद के रूप चना, हलुआ के साथ भोजन व्यवस्था भी रखा गया था। जिससे लोगों ने इस तरह के आयोजन को सराहा वहीं श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान की जन सेवा के इस कार्य से लोगों का ईश्वर के प्रति आस्था के साथ साथ मानव कल्याण, समता, करुणा का ज्ञान उत्सर्जन हुुआ जो जन मानस में चर्चा बना रहा जिससे ऐसे कार्य कराने वाले संस्था सहित सेवा भाव में जुड़े लोगों का भी साधुवाद किए , इस पावन अवसर सर्वेश्वरी समूह स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग कवर्धा व पंडरिया का विशेष योगदान रहा वहीं इस कार्यक्रम के आयोजक संचालक आश्रम के मंत्री श्री सर्वेश्वरी समूह पंडरिया भूपेंद्र कुमार सिंह , जितेंद्र सिंह चौहान, अशोक सिंह, आजू रतनपुर से,तिजऊ चंद्रवंशी, हीरा मीरे, भुवन पटेल,अजय जांगड़े सहित अन्य भक्त गण उपस्थित रहे।