hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

संस्कृति महिला ग्रुप ने अपनी वृहद वृक्षारोपण अभियान मे लगाये 60 पौधे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया: नगर की संस्कृति महिला ग्रुप पंडरिया के द्वारा रविवार 23 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसके अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाने से मुख्य मार्ग के मध्य गुलमोहर, जामुन, शीशम ,करंज ,कटहल, नीम,आँवला के कुल 60 पौधे रोपित किये गए । पर्यावरण संरक्षण समिति के द्वारा वृक्षारोपण के कार्य से प्रेरित होकर पहली बार नगर के महिला ग्रुप ने भी सकरात्मक सोच एवं इच्छाशक्ति के साथ इस नेक कार्य को किये जाने पर प्रशन्नता जाहिर की है।
   वृक्षारोपण मे छोटे बच्चों ने भी अहम भूमिका निभाते हुए पूरे उत्साह के साथ स्वयं गड्ढे करके पौधे लगायें और आने वाली पीढी को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है । संस्कृति महिला ग्रुप के द्वारा लगाये गए पौधों के संरक्षण की पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय लोगों के द्वारा ली गई है ।
   इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण समिति से श्री अनुराग ठाकुर, श्री मुकेश कौशिक, विधायक प्रतिनिधी श्री गुरूदत्त शर्मा ,श्री प्रफुल्ल बिसेन ,श्री शंकर चंद्रवंशी ,श्री रविकांत श्रीवास्तव , डाँ. आर. के बैस, श्री विकास श्रीवास्तव , श्री विशाल देंवागन, श्री रंजीत पटेल, श्री प्रदीप साहू एवं संस्कृति महिला ग्रुप से शैल बिसेन ,उर्वशी चंद्रवंशी, अर्चना ठाकुर ,श्वेता श्रीवास्तव ,अनिता शर्मा, श्रृद्धा कौशिक, गुरजीत कौर, कुसुम साहू ,सुष्मिता श्रीवास्तव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।

संबंधित पोस्ट

*कांग्रेसी कार्यकर्ता ने किया हिंदुओ की देवी का अपमान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने करवाया FIR दर्ज*

Chunesh Sahu

बघेल … बघेल…और…बघेल… आखिर किस बघेल की चमकेगी किस्मत….. हाई प्रोफाइल सीट पर सबकी नजर राजनीतिक गलियारों चर्चा.. …पढ़ें पूरी खबर

Chunesh Sahu

*प्रदेश के वनांचल सीमांत ग्राम बिरनीपाली में चल रहा रासेयो विशेष शिविर,पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित* *एनएसएस शिविर बिरनीपाली पहुंचकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बांटे वृद्धजनों को कंबल*

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने धान, अरहर, सोयाबिन और उद्यानिकी उत्पादक किसानों को फसल बीमा कराने के निर्देश दिए

hindmedianews

बालोद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का आह्वान**

Chunesh Sahu

ग्राम देवरी (क),तवेरा में आयोजित परम पूज्य गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं ग्राम कूथरेल (मासुल) में लोकार्पण

Chunesh Sahu