hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

गुंझेटा में भी मनाई गई 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सह योगाभ्यास 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कुंडा- विकास खण्ड पंडरिया अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुंझेटा में G-20 समुदायिक जन भागीदारी के तहत 21 जून 2023 को 9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन *वसुधैव कुटुंबकम* मानवता के लिए योग विषय पर, घरेलू टैगलाइन “हर आंगन योग” विषय पर आयोजित किया गया। 
            शिक्षक भरत डोरे में बताया की विश्व योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। वहीं भारतीय परंपरा के अनुसार ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है. सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए असरदार है. इस कारण प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 
            सफलता तीन चीजों से से मिलती है धन, प्रसिद्धि और मन की शांति. धन और प्रसिद्धि पाना आसान है लेकिन मन की शांति पाने के लिए सबसे बड़ा हथियार है योगाभ्यास है।
             इंटरनेशनल योगा डे प्रतिवर्ष एक विषय को लेकर आयोजन किया जाता है। इस वर्ष का विषय *मानवता* के लिए योग थीम को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुनिया के लोगों को योग के जरिए कई भौतिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से योग दिवस मनाया जाता है। 
            इस आयोजन में जनप्रतिनिधिगण, सफाई कर्मचारी, रसोईया, स्कूली छात्र-छात्राएं, शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमती शैल सोयाम, शिक्षिका श्रीमती इंद्राणी सत्यम, राहुल चंद्राकर, मनीषा मंगेशकर, जला यादव,उर्वशी निर्मालकर,एस एम सी अध्यक्ष नरतू यादव सहित ग्रामीण युवा छात्र और किशोरी बालिकाएं उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

*कोरोना ब्रेकिंग…* *आज 4645 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 6516 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज…देखिए जिलेवार संक्रमण की स्थिति…*

Chunesh Sahu

देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की कड़ी कार्रवाई, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

hindmedianews

भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर बड़ा विवाद, मामले ने पकड़ा तूल , अंतिम सुनवाई, आदिवासी समाज ने FIR की उठाई मांग

Sakshi Bansod

सिक्ख समाज के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व :  गुरुद्वारा जाकर विजय शर्मा ने  टेका माथा 

hindmedianews

छत्तीसगढ़:5 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 

Sakshi Bansod

धनेश को कलेक्टर जनदर्शन में मिला न्याय, जनचौपाल में दिया था आवेदन

hindmedianews