
छग/ रायपुर
धमतरी जिला के हर एक गलियारों में इन दिनों आनलाइन सट्टा करोबार के चर्चे हर एक चौक चौराहों पर है….. लेकिन पुलिस प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है….. जिले में लगातार आनलाइन सट्टा से शिकायतें मिलने के बावजूद भी कुंभकर्णीय नींद में सोई है नतीजन सबसे ज्यादा आनलाइन सट्टा में दांव लगने वाला आईपीएल मैच समाप्ति के कगार पे है लेकिन पुलिस सटोरियों पर कुछ भी कार्यवाही नही कर पाई है।
ज्ञात हो कि धमतरी जिला की पुलिसीय कार्यप्रणाली बेहद दुरूस्त मानी जाती थी……. लेकिन सूत्रों की मानें तो अब सटोरियों ले अहसानों तले दब कर कुछ कार्यवाही करने से बच रहे हैं….
क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले आईपीएल मैच अब अपनी अंतिम अवस्था में है….. जबकि सटोरियों की दांव अपनी चरम सीमा पर है.. लेकिन आईपीएल के इस पूरे सीजन में पुलिस प्रशासन कुंभकर्णिय नींद में सोई पड़ी है…. जिनकी नींद अब तक नहीं टूटी… आपको बताते चलें कि घंटी ठक्कर व्यक्ति घूम घूम कर सट्टे की आइडी बांट रहा है…. सथ ही अन्य जिलों में भी पैठ जमा चुका है जहां युवा पीढ़ी अपनी जमापूंजी बर्बाद कर रहे हैं….।
बहरहाल इस मामले में घंटी युवक के साथ कानू भी है… इसके अलावा कुछ सफेदपोश नेताओं की भी संलिप्तता सामने आई है…. घंटी टक्कर के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होना पुलिसिय उदासीनता और लंबा चौड़ा सेटिंग की ओर इंगित कर रहा है जिससे पूरे शहर वासियों को ज्ञात है…
बहरहाल मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से कार्यप्रणाली पर थू थू हो रही है… इधर सूबे के मुखिया सिर्फ बयान बाजी कर के भूल गए हैं..देखना होगा कि आगे क्या कार्यवाही करती है





