hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़

फरार चोर को रेंगाखार पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकल चोरी का है आरोप

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,थाना रेंगाखार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS), कबीरधाम के निर्देशानुसार जिले में चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रा.पु.से.), श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सहसपुर लोहारा श्री कृष्ण कुमार चन्द्राकर के मार्गदर्शन में थाना रेंगाखार क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

दिनांक 27.09.2024 की रात ग्राम खारा, थाना रेंगाखार से हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 09 JQ 5423, अनुमानित मूल्य 80,000 रुपये) चोरी होने की सूचना पर प्रार्थी राकेश चंद श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना रेंगाखार में अपराध क्रमांक 68/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। चोरी की गई मोटरसाइकिल और अज्ञात चोर की तलाश में पुलिस ने अपने मुखबिरों की सहायता ली और त्वरित कार्रवाई के साथ जांच में जुट गई।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अभिषेक साहू (पिता ईश्वरी साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी करमतरा, चौकी जालबांधा, थाना खैरागढ़) चोरी की गई मोटरसाइकिल लेकर खैरागढ़ की ओर जा रहा था। रास्ते में एक्सीडेंट के बाद उसने मोटरसाइकिल घटना स्थल पर छोड़ दी थी और वहां से फरार हो गया। जालबांधा चौकी पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया था। इस सूचना के आधार पर थाना रेंगाखार पुलिस की टीम ने तत्काल जालबांधा चौकी पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की, जिसके पश्चात विधिवत गिरफ्तारी की गई।

आरोपी अभिषेक साहू को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक ज्ञानेश्वर केलकर, आरक्षक मनोज लहरे, सुरेश चन्द्रौल और कृष्णा कुमार मेरावी का विशेष योगदान रहा। टीम की तत्परता और सतर्कता से यह मामला सुलझा, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है।

संबंधित पोस्ट

*आज 3783 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 4776 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए…*

Chunesh Sahu

गुरुर , पुरूर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान।  

Chunesh Sahu

ज़िले के जलाशयों में 81% जल भराव खरीफ सिंचाई के लिए 25.78 टी.एम.सी. पानी उपलब्ध ज़िला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टर पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में आयोजित

Chunesh Sahu

*ग्राम दर्री में 8 अप्रैल से कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन* *मर्यादित जीवन की सीख देती है रामकथा-पंडित सरोज कुमार पंडा जी*

Chunesh Sahu

जिला प्रशिक्षक शिवकुमार बंजारे को डीईओ और डीएमसी ने किया सम्मानित

hindmedianews

एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक श्री नितिन नवीन जी का समर्पण और परिश्रम हम सबके लिए प्रेरणा है : भावना बोहरा

hindmedianews