hindmedianews
Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज़

दो सगे भाइयों ने पुलिस भर्ती में पाई सफलता, कोरबा व सारंगगढ़-बिलाईगढ़ में चमका कंवर परिवार का नाम……!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

 

कोरबा/कटघोरा :-  ग्राम पंचायत कोरबी सिंघिया के मूल निवासी दिवंगत स्व. धीरन सिंह कंवर के दो सगे पुत्रों ने इस वर्ष की छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में शानदार सफलता हासिल की है।

दोनों भाइयों का चयन राज्य के अलग-अलग जिलों में हुआ है।

चयनित अभ्यर्थियों में—बलवंत कंवर का चयन कोरबा जिला में,तथा राजा कंवर का चयन सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला में हुआ है।

दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों एवं पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्व. धीरन सिंह कंवर के पुत्रों ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर अपने पिता के सपनों को साकार कर परिवार का नाम रोशन किया है।

कंवर परिवार की इस दोहरी सफलता ने ग्रामीण युवाओं में नई आशा और उत्साह भर दिया है। सभी ने दोनों नवचयनित जवानों को शुभकामनाएँ और उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ दी हैं।

संबंधित पोस्ट

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत् ग्राम कलारतराई और बंजारी में हुआ कार्यक्रम संपन्न…*

Chunesh Sahu

दीपावली के आगमन पर सुआ नृत्य का रौनक, छोटी छोटी बच्चियों द्वारा पारंपरिक संस्कृति का बोध

hindmedianews

जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया, 39 जुआड़ी पुलिस गिरफ्त में 9.25 लाख नकद व 43 मोबाइल जब्त

Sakshi Bansod

राष्ट्रीय एकता दिवस है सरदार वल्लभ भाई पटेल की यादगार

hindmedianews

कवर्धा वनमंडल में एक और कारनामा रपटा निर्माण कार्य में गड़बड़ी, चुनाव में दिखेगा असर

hindmedianews

राष्ट्रीय राज मार्ग में लगे वर्षो पुराने पेड़ों की क्षति विभाग मौन

hindmedianews