hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

शा उ मा विद्यालय- करही, मुंगेली में सायकल वितरण किया गया 70 छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, सायकल पाकर छात्राओं में दिखी खुशियां व भारी उत्साह

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -करही में शासन की महती योजना नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसके अंतर्गत कक्षा नवमी के पात्र *70* छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। जिससे छात्राएं अत्यधिक खुश एवं उत्साहित नजर आए।कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का छात्र छात्रों ने स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। मुख्य अतिथि डा.आशुतोष पांडेय जी (अध्यक्ष जन भागीदारी एवं शाला विकास समिति करही)ने नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा की संस्था में दूर दराज गांवों की बालिकाएं अध्ययन करने आती है उन्हें अब स्कूल आने जाने में सहूलियत होगी।अब उन्हें स्कूल आने -जाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच आनंद राम महिलांगे जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि राज्य शासन की महती योजना अंतर्गत नि:शुल्क साइकिल वितरण से बालिकाएं अब अधिक आत्मविश्वास ,आत्मनिर्भरता,उत्साह के साथ स्कूल आना जाना करेंगी।समिति के सदस्य सुधीर मिश्रा ने भी अपने संबोधन में बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की अब छात्राओं को सायकल मिल जाने से आने जाने में बड़ी सुविधा मिल सकेगी साथ बालिका शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगी। शाला के प्राचार्य  जे एस ध्रुव जी के द्वारा समय पर स्कूल आने व ट्रैफिक नियमो के अनुसार सायकल चलाने को समझाया गया व उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ और शुभाशीष दिया गया। इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य के डी मानिकपुरी जी व प्राचार्य जे एस ध्रुव व शाला स्टाफ से सायकल वितरण प्रभारी *मोनिका ठाकुर*,  आर के वैष्णव, राखी पाठक, प्रभा वैष्णव, निधि दवे, सरिता गुप्ता, रीतू पांडेय, भारती देवांगन, कामना मिश्रा, सी व्यास, जे ई सवरिययप्पन, रश्मि शर्मा, आर के पटेल, विजेंद्र कश्यप, रामायण सिंह मरावी, सुधांशु शुक्ला, सरिता साहू, अमरेश पांडेय, नवाब अली(मीडिया प्रभारी) व शाला के सभी स्टाफ उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

जिला चिकित्सालय का ओपीडी खुलने के समय में हुआ संशोधन सुबह 9 से दोपहर 01 और शाम 5 से 7 बजे तक रहेगा खुला

Chunesh Sahu

मुंगेली पुलिस की पहल ‘‘एक व्यापक सुरक्षा, जनभागीदारी एवं सकारात्मक बदलाव कार्यक्रम”

rakeshbhaskar

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष स्व. चंद्रिका प्रसाद चौबे को श्रद्धांजलि अर्पित की

hindmedianews

ऑपरेशन साइबर शील्ड: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से दो ऑनलाइन ठग गिरफ्तार

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ निषाद (केंवट) समाज प्रदेश संगठन जिला संगठन समस्त क्षेत्रीय समिति जिला

Chunesh Sahu

राजा खड़गराज सिंह को मिला आदिवासी समाज का समर्थन

hindmedianews