
*आज जिला रायपुर के फुण्डहर में छत्तीसगढ़ निषाद (केंवट) समाज प्रदेश संगठन जिला संगठन समस्त क्षेत्रीय समिति जिला रायपुर द्वारा आयोजित “23 वा राज्य स्तरीय युवक- युवती एवं विधवा- विधुर परिचय सम्मेलन तथा आदर्श विवाह” में मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय श्री विष्णु देव साय जी, अध्यक्षता गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज श्री कुंवर सिंह निषाद जी शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी की छायाचित्र पर फूलमाला अर्पित कर पूजा अर्चना कर समाज एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की ।*
*विधायक जी ने विवाहित जोड़ियों को शुभकामनाएं दी और समाज द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की।*

*कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा यह आयोजन बहुत अच्छा प्रयास है।सामाजिक एकता बहुत जरूरी है। समाज मे सभी बराबर होते हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। संगठित समाज से सिर्फ समाज को ही फायदा नहीं होता बल्कि समाज के साथ-साथ देश भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ता है। समाज प्रमुखों से सभी को शिक्षा का महत्व समझते हुए शिक्षा से जोड़ने की अपील की।*
इस अवसर पर जिला रायपुर समाज के पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या निषाद समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
CGTV संवाददाता यादराम साहू की रिपोर्टमो 9009338660





