hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़…. 10 लोग गिरफ्त में l…-

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धमतरी के दानीटोला इलाके से पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस रैकेट में चार युवतियों, चार युवक और दो महिलाओं को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है. पूरे केस में धमतरी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है. सभी दसों लोगों से पुलिस पूछातछ कर रही है.

बाहर के राज्यों से लाई गई थी लड़कियां: पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि लड़कियों को दूसरे राज्यों से लाया गया था. अब पुलिस इन लड़कियों के सही लोकेशन का पता लगा रही है. पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आखिर इनके रैकेट में और कौन कौन लोग शामिल हैं. कैसे धमतरी में बाहर के राज्यों से लड़कियों को लाया गया और सेक्स रैकेट का काम शुरू किया गया.

“मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी विंकेश्वरी पिंदे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की. धमतरी के दानीटोला वार्ड से चार युवतियां और चार लड़के संदिग्ध अवस्था में पाए गए. इनके साथ दो महिलाएं भी थी. लड़कियों में कुछ बाहर राज्य की भी हैं.आगे की कार्यवाही की जा रही है.”:नेहा पवार, डीएसपी

सेक्स रैकेट के कारोबार से जुड़ी आ रही थी शिकायतें: धमतरी में काफी दिनों से सेक्स रैकेट के संचालन से जुड़ी शिकायतें आ रही थी. मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि शहर के कई इलाकों में इस तरह का रैकेट काम कर रहा है. कई बार रायपुर सहित अन्य जगहों से भी यहां लड़कियों को लाने का बात सामने आई है. इस बार पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की और 10 लोगों को इस केस में गिरफ्तार किया है.

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

जीवन के लिए रक्तदान अनमोल है, जरूरतमंद को समय पर मिले रक्त-सीएमएचओ डॉ बीएल राज

hindmedianews

*युवाओं के ऐसे आयोजनों से मिलती है क्षेत्र के कलाकारों को नयी पहचान – डिपेंद्र साहू* *छुपी प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने अवसर प्रदान करते हैं ऐसे आयोजन – जय हिंदूजा*

Chunesh Sahu

आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मासूम बच्चों का हक मारा गया – विभागीय आदेशों की उड़ रही धज्जियाँ

hindmedianews

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

hindmedianews

निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

hindmedianews

“शासकीय महाविद्यालय गुण्डरदेही के वाणिज्य विभाग में कार्यपरिषद का गठन, विद्यार्थियों ने बनाये मार्केटिंग, मैनेजमेंट, बैंकिंग एंड फाइनेंस, सेक्टर्स ऑफ इकॉनॉमी, जी.एस.टी. आदि विषयों पर मॉडल तथा पोस्टर”

Chunesh Sahu