hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*जुनवानी में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने किया राशन दुकान का शुभारंभ* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*जुनवानी में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने किया राशन दुकान का शुभारंभ* 

 

     *बालोद :-* जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भर्रीटोला के आश्रित ग्राम जुनवानी में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने नई शासकीय उचित मूल्य की दुकान (राशन की दुकान) का शुभारंभ किया, जिससे स्थानीय नागरिकों को अब अपने ही गाँव में राशन मिल सकेगा और उनकी राशन संबंधी परेशानियां कम होंगी। इस तरह की दुकानें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत रियायती दरों पर खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराती हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि नई दुकान का शुभारंभ गांव की जनता को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया है। इससे लोगों को दूर की दुकान तक राशन लेने नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने निकटतम स्थान में ही राशन की सुविधा मिल जाएगी। यह शासकीय उचित मूल्य की दुकान हमारे सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का हिस्सा है।

  1. इससे रियायती दरों पर खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मिथलेश नूरेटी , जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम, पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस, जनपद सदस्य आशा आर्य, राजकुमारी देहारी सरपंच ग्राम पंचायत भर्रीटोला, उपसरपंच नूतन कोठारी, भाजयुमो नेता पोषण धनकर सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

 

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

             हिरदे सिन्हा 

 

मो – 7771845128

       73898 67471

संबंधित पोस्ट

थाना कोतवाली एवं अर्जुनी द्वारा कोटपा एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाकू उत्पाद विक्रय करने वालों पर हुई चालानी कार्यवाही

Chunesh Sahu

*ईतवारी बाजार,राम मंदिर के सामने धारदार तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली ने किया तत्काल गिरफ्तार

Chunesh Sahu

अब 200 यूनिट खर्च तक हाफ बिल, विशेष सत्र में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री शाकम्भरी महोत्सव में हुए शामिल

hindmedianews

भव्य कांवड़ यात्रा निकाल कर ओंकारेश्वर मंदिर पलारी और लिंगेश्वर मंदिर मे किया जल अर्पित, पड़कीभाट गांव में किया गया शिव महापुराण की कथा,

Chunesh Sahu

फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर भ्रामक, मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित

Sakshi Bansod