
व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धि के चलते गांव के विकास को ठेंगा…!
00 जनपद सदस्य और सरपंच एक ही गांव में निवासरत…! लेकिन विकास से कोई सरोकार नहीं ।
00 सरपंच के खिलाफ़ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिकायत की तैयारी…!
धमतरी :- सरकार विकास की चाहे जितनी भी बात कर ले लेकिन ग्रामीण इलाकों के सड़कों की हालत जस की तस ही है… जर्जर सड़कें वर्षों से उद्धार की बाट जोह रहे… जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता से सड़क की बदहाली आज तक दूर नहीं हो सकी… इससे वार्ड वासियो में सरपंच और जनपद सदस्य के खिलाफ आक्रोश है….
मामला धमतरी जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमिटर दूर स्थिति ग्राम पंचायत कलारतराई का है जहां जनप्रतिधियों के व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धि के चलते वार्डवासियों को ठेंगा दिखाते जा रहा है….
गांव का लगभग 500_700 मीटर की मुख्य सड़क है जिसे कई सरपंचों के कार्यकाल गुजर जाने पर भी सड़क की स्थिति आज भी बदहाल है… विदित हो कि यह सड़क छोटे स्कुली बच्चों के स्कूल आने का एक मात्र रास्ता है और यह मेन तिराह है जहां पर प्राथमिक एवम माध्यमिक शाला भवन स्थित है… बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों को घुटने भर पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है… लेकिन जनप्रतिनिधि आंखों में पट्टी बांधे हुए है, जिस पर आज तलक रोड निर्माण के लिए कोई पहल नहीं किया गया…
सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा सरपंच , जनपद सदस्य , जनदर्शन,जन चौपाल में भी शिकायत किया जा चुका है लेकिन जनप्रतिनिधि के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है…
एक बार फिर इस मामले में वार्ड क्रमांक 13 और 14 के निवासी कलेक्टर जनदर्शन में साथ ही मुख्य्मंत्री के आगामी भेट मुलाकात कार्यक्रम में सरपंच के खिलाफ आवाज उठाने की बात कह रहे है।
चुनेश साहू 7049466638





