hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षा

*राष्ट्रीय एकता दिखाने स्वयं सेवकों ने निकाली साइकिल रैली*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*राष्ट्रीय एकता दिखाने स्वयं सेवकों ने निकाली साइकिल रैली*

 

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार आज बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में प्राचार्या डॉ श्रीमती श्रीदेवी चौबे के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में भारत की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ-साथ महाविद्यालय के पुरे छात्र छात्राओं ने एकता शपथ में भाग लिया। उसके पश्चात भारत की एकता और अखंडता को दर्शाते हुए एक भारत – श्रेष्ठ भारत का नारा लगाते हुए वृहत रूप से साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।

महाविद्यालय की प्राचार्य ने साइकिल रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। महाविद्यालय से यह रैली स्वामी विवेकानंद मूर्ति रत्नाबांधा रोड से होते हुए रत्नाबांधा चौक पहुंची उसके पश्चात अंबेडकर चौक होते हुए जोधपुर के रास्ते पुनः महाविद्यालय पहुंची। पूरे रास्ते में स्वयंसेवकों द्वारा एक भारत- श्रेष्ठ भारत अखंड भारत का नारा जोरों शोरों से लगाया गया। उसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में भी एक भारत- श्रेष्ठ भारत अखंड भारत के नारे गूंजे गए। इस रैली राष्ट्रीय कैडेट कोर की कैडेट भी शामिल रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ अमर सिंह साहू कार्यक्रम अधिकारी निरंजन कुमार कार्यक्रम अधिकारी आकांक्षा मरकाम एनसीसी केयरटेकर दिनेश्वर सलाम वरिष्ठ स्वयंसेवक महेंद्र साहू तुषार धीवर तोषण साहू टीमेश्वरी वंदना ध्रुव डिगेश्वर एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

आरटीओ शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 254 लोगों ने मौके पर बनवाए वाहन दस्तावेज

Sakshi Bansod

कवर्धा में 15 अप्रैल को नारी शक्ति सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण पर होगा मंथन

Sakshi Bansod

कटघोरा की सड़कों पर ‘मवेशी राज’! जानवरों ने संभाली ट्रैफिक की कमान, प्रशासन गहरी नींद में….!

20 तारीख को फुण्डा के शहीद लोकेश साहू की पुण्य तिथि में आएंगी मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशिल्या साय, संत रामबालक दास जी भी होंगे शामिल

Chunesh Sahu

*गोंडवाना भवन हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एक करोड़ सात लाख सात हजार दिए जानेकिए घोषणा *

Chunesh Sahu

डाक कार्य हुई ठप्प, मांगों को लेकर डाक विभाग के कर्मचारी हुए शख्त,अनिश्चित कालीन किए हड़ताल

hindmedianews