hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

जिला अस्पताल धमतरी में लोगों को लगातार कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या धमतरी जिले सहित बालोद, कांकेर, गरियांबद और दुर्ग जिले के लोग भी ले रहे स्वास्थ्य लाभ

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला अस्पताल धमतरी में लोगों को लगातार कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या

धमतरी जिले सहित बालोद, कांकेर, गरियांबद और दुर्ग जिले के लोग भी ले रहे स्वास्थ्य लाभ

धमतरी 14 मई 2022/ जिला अस्पताल धमतरी में ना केवल धमतरी बल्कि नजदीकी जिले बालोद, कांकेर, गरियाबंद और दुर्ग के लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि 200 बिस्तरयुक्त इस जिला अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के जरिए ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को इलाज एवं जांच की सुविधा लगातार दी जा रही है। पिछले तीन माह में जहां कुल 34 हजार 578 ओपीडी और चार हजार 390 आईपीडी मरीजों का इलाज किया गया। वहीं 540 प्रसव कराए गए, जिसमें 86 प्रसव सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा हुआ। इसी तरह 71 महिला नसबंदी ऑपरेशन किए गए। अभी भी हितग्राहियों के आने पर तत्काल नसबंदी ऑपरेशन कराया जा रहा है। साथ ही गहन शिशु सुरक्षा इकाई में 245 नवजात शिशुओं को भर्ती और उपचार कर लाभान्वित किया गया है।


इसके अलावा जनरल सर्जरी के 176, हड्डी रोग 28, नाक-कान-गला के 33 और मोतियाबिंद के कुल 730 ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा भी है, जिसके तहत कुल दो हजार 863 मरीजों का एक्स-रे किया गया है। साथ ही 661 हितग्राहियों की सोनोग्राफी जांच की गई है। यहां के पैथोलॉजी लैब में कुल 80 तरह के जांच की सुविधा है, जिसके तहत कुल 31 हजार 681 जांच की गई। इसके अलावा यहां स्थापित रक्त केन्द्र के जरिए कुल 922 यूनिट रक्त मरीजों को प्रदाय किया गया है। इस तरह जिला अस्पताल ना केवल धमतरी, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी इलाज और जांच की सुविधा बखूबी मुहैय्या करा रहा है।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

आखिरी राउंड में MBBS–BDS एडमिशन पाए 114 अभ्यर्थियों की सूची रद्द

Sakshi Bansod

*नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण; जच्चा-बच्चा किट का किया वितरण*

Chunesh Sahu

FLN अंतर्गत नवीन पाठ्य-पुस्तक पर आधारित विकास खंड स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण जोन कुई में द्वितीय चरण प्रारंभ

hindmedianews

दिवाली की आते ही ताश जुआ खेलने खेलाने वाले सक्रिय,पुलिस की कार्यवाही शिथिल

hindmedianews

उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के बाद अरमरीकला सरपंच तीजू राम मंडावी हुआ पद मुक्त,  

Chunesh Sahu

कबीरधाम में पुलिस की सख्ती, होटल-लॉज और ढाबा संचालकों को दिए कड़े निर्देश, “समाधान एप्प” के उपयोग पर जोर

Sakshi Bansod