hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

भूतकाल और भविष्य सोच के नही बिगाड़े वर्तमान : महंत श्री राजीवलोचन दास जी महाराज

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम / पांडातराई :  पंडरिया तहसील  अंतर्गत पांडातराई गड़ई (कला) में  चल रहे श्रीमद भागवत पुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर  दिन सोमवार को महंत श्री राजीवलोचन दास जी महाराज का आगमन हुआ।आगमन के पश्चात् पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी,जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी एवम् अन्य ग्राम वासियों के द्वारा महाराज जी का माल्यार्पण से सम्मान किया गया।जिसके बाद महाराज द्वारा आशीर्वचन श्रोताओं को प्राप्त कराया गया।कथा अंतर्गत महाराज जी द्वारा बताया गया की पूरे जीवन का सार मध्य होता है। साथ ही बताया गया की रामचरित्र मानस में भगवान राम और भागवत महापुराण में भगवान श्याम का जन्म भी मध्य में हुआ।पूरे जीवन का सर मध्य होता है क्योंकि शुरुवात हमारी बाल्यावस्था होती है जिसमे हम कुछ नहीं कर पाते एवम् अंत में बुढ़ापा आ जाती है जिसमे हम चाह के भी कुछ नही कर सकते है अर्थात हम जो भी कर सकते है अपने जीवन के मध्य युवावस्था में कर सकते है।

दो गज नारी,चार गज कुत्ता।

दस गज सांड, बीस गज लुच्चा।।

इसके बाद महाराज जी द्वारा आगे की कथा सुनाते हुए दुष्ट व्यक्तियों से दूर रहने का संकेत दिया तथा एक जबरदस्त गांव की कहानी सुनाई जिसे सुन के सभी श्रोतागण हस हस के लोट पोट हो गए थे कथा अंतर्गत महाराज जी के द्वारा अनेक संदेश दिए गए जिसके पश्चात महाराज जी अपनी वाणी को एक बहुत ही मधुर भजन जिस भजन को पूरे श्रोताओं ने भजन के रंग में रंग के बड़े ही चाव भाव  के साथ आनंद लेते हुए  भजन रसपान किए वही सत्संग प्रवचन के बाद महाराज जी ने अपनी वाणी को विराम देते हुए विश्व कल्याण की भी आशीर्वाद दिया। 

संबंधित पोस्ट

स्वच्छता ही सेवा 2024: 30 सितंबर को होगा पंडरिया में सामुदायिक स्वच्छता शिविर व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

hindmedianews

हा

hindmedianews

महेश चंद्रवंशी पंडरिया विधान सभा सहित ठाठापुर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

hindmedianews

फर्जी रॉयल्टी के जरिए रेत की अवैध निकासी……चार आरोपियों के विरूद्ध मगरलोड थाने में FIR दर्ज

Chunesh Sahu

भ्रष्टाचार के भेट चढ़ा शौचालय, स्कूली बच्चों को खुले में शौच करने किया जा रहा मजबूर: मौन प्रशासन

hindmedianews

कलेक्टर के जन दर्शन में समस्याओं के निदान पाने,जमीन पर घंटों बैठ रहे करदाता,सरकारी व्यवस्था पर सवाल 

hindmedianews