@अजय जांगड़े
कवर्धा , स्वच्छता ही सेवा भाव से सरकार की महती योजना व संदेश को आगे बढ़ाते हुए पंडरिया नगर के विभिन्न संस्थानों व शहरों स्वच्छता पखवाड़ा चला लोगों को स्वच्छता संदेश दिया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को बड़ी रूप में सामुदायिक भवन ,लोरमी रोड में इस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल की चल रहे स्वच्छता जागरूकता शिविर का बड़ा आयोजन 30 सितंबर , दिन सोमवार को किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार यह शिविर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
पंडरिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया कि इस होने वाले आयोजन में निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व स्वच्छता सेवा का आयोजन किया गया है। लोगों से यह भी अपील की है कि अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेकर स्वच्छता और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाए।
इस कार्यक्रम मुनादी तथा शोशल मीडिया के माध्यम से बृज सोनी तथा विभागिय सहयोगियों के द्वारा जोर शोर से किया जा रहा है जिससे निकाय क्षेत्र में निवासरत लोगों अधिक लाभ प्राप्त हो सके।






